Bhopal News: भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा में संजीव सक्सेना और हुजूर में डागा को लेकर कांग्रेस कंफ्यूज
राजधानी भोपाल में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने दक्षिण पश्चिम विधानसभा को छोड़कर सभी 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं वही नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने भी भोपाल जिले से तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें विधायक अरी मसूद को फिर से मध्य विधानसभा से मौका दिया गया है साथ ही नरेला से मनोज शुक्ला और बैरसिया विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयश्री हरिकरण को मौका दिया गया है।
कांग्रेस पार्टी गोविंदपुरा में भी प्रत्याशी का चयन नहीं कर सकी है। दरअसल, यह भाजपा की परंपरागत सीट है। इसलिए कांग्रेस यहां नहीं जीत पाती है। इस बार पार्टी यहां से महिलाओं उम्मीदवार दीप्ति सिंह को उतारना चाहती है। इसके साथ ही रविंद्र साहू और रामबाबू के नाम भी चर्चाओं में है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यहां से भाजपा ने कृष्णा गौर को विधायक बनाया है, इसलिए कांग्रेस को भी महिला उम्मीदवार को ही प्रत्याशी बनाना चाहिए।

दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र
इस क्षेत्र से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीपी शर्मा का टिकट माना जा रहा था, लेकिन कांग्रेस की पहली सूची में इनका नाम नहीं है। पता चला है कि संजीव सक्सेना को लेकर यहां पर कांग्रेस कंफ्यूज चल रही है। संदीप सक्सेना लगातार अपने समर्थकों के जरिए कांग्रेस पार्टी पर दबाव बनाने में लगे हुए हैं। वही पीसी शर्मा संगठन के वरिष्ठ नेताओं के जरिए अपना टिकट पक्का करने में लगे हुए है।
उत्तर विधानसभा में फंसा पेंच
वहीं राजधानी की उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस अपना उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है दरअसल वर्तमान विधायक आरिफ अकील स्वयं की बीमारी के कारण अपने बेटे आतिफ को टिकट दिलाना चाहते हैं। लेकिन सख्त दावेदार नासिर इस्लाम के कारण कांग्रेस ने क्षेत्र का टिकट होल्ड कर दिया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस क्षेत्र में कई सालों से आरिफ अकील चुनाव लड़ते आ रहे हैं। लेकिन अब यहां की जनता किसी नए चेहरे को देखना चाहती है।
हुजूर विधानसभा क्षेत्र भोपाल
भोपाल की हुजुर विधानसभा क्षेत्र से पिछला चुनाव हार चुके नरेश ज्ञानचंदानी को सिंधी समाज के कारण टिकट का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन सूची में नाम नहीं आया। सूत्रों के अनुसार जितेंद्र डागा का नाम यहां से उभरकर सामने आया है। जितेंद्र डागा पहले भाजपा से हुजूर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications