Bhopal News: कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव का शक्ति प्रदर्शन, जमकर उमड़ी भीड़, जीतू पटवारी हुए शामिल

Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024: राजधानी भोपाल में लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद थी।

दरअसल अब तक यह माना जा रहा था। दरअसल, राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भोपाल लोकसभा में इस बार कांग्रेस मजबूत कैंडिडेट नहीं उतर पाई। लिहाजा आलोक शर्मा वर्सेस अरुण श्रीवास्तव का मुकाबले कमजोर नजर आ रहा था।

Congress candidate Arun Srivastava show of strength during nomination papers Jitu Patwari joins

लेकिन आज नामांकन पत्र के दौरान अरूण श्रीवास्तव ने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज भी उनके साथ मौजूद थे। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी विधायक अरी मसूद पूर्व मंत्री पीपी शर्मा, युवा नेता आशुतोष चौकसे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयश्री हरीकरण सहित कई दिग्गज मौजूद रहे। अरुण श्रीवास्तव ने वन इंडिया को बताया कि इस बार भोपाल की जनता देश की भाजपा की मोदी सरकार को जवाब देगी।

भोपाल लोकसभा सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है, और आखिरी दिन 16 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा किए गए हैं। इस नामांकन में कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री हरिकरण भी शामिल हैं, जिन्होंने कांग्रेस की ओर से डमी नामांकन भरा है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 41 उम्मीदवारों ने 28 नामांकन भरे हैं, जिसमें कई कैंडिडेट्स ने 3 से 4 नामांकन भरे हैं।

Congress candidate Arun Srivastava show of strength during nomination papers Jitu Patwari joins

कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में इंडी गठबंधन के साथी दल शिवसेना (उद्धव) और आप के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। रैली में शिवसेना के संस्थापक बालासाहब ठाकरे का पोस्टर विशेष आकर्षण का केंद्र बना।

Congress candidate Arun Srivastava show of strength during nomination papers Jitu Patwari joins

नामांकन के आखिरी दिन कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्य द्वार पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं, जो बिना पूछे किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। कांग्रेस की रैली कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंची, लेकिन कांग्रेस नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। कांग्रेस की महिला नेता और बैरसिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रह चुकी जयश्री हरिकरण कलेक्ट्रेट पहुंची तो उनको पुलिस अधिकारियों ने गेट पर रोक दिया, हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।

शुक्रवार को बहुजन द्रविड़ पार्टी, परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया, कांग्रेस, मानव समाधान पार्टी, निर्दलीय, और अन्य दलों से भी उम्मीदवारों ने नामांकन भरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+