यूपी में हाथियों के तर्ज पर MP में ढ़कें जाएंगे तालाब में खिले कमल!

मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ये मांग करते हुए कहै है कि महाकौशल, मालवा और बुंदेलखंड में खिले कमल के फूलों को जल्द से जल्द ढ़का जाए। तलाबों में खिले कमल के फूल से लोग भाजपा के ओर आकर्षित होंगे। चुनाव आयोग अगर उन्हें ढ़कवा देती है तो दोनों पार्टियों को बराबरी का मौका मिलेगा। काग्रेस की ओर से चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस बारे में आनुरोध किया गया है। वहीं कांग्रेस की इस अपील के साथ बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा है कि ये कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दिखाता है।
भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्या इसका मतलब ये कि लोगों के हाथों को भी ढ़क दिया जाए क्योंकि वो भी किसी पार्टी का निशान है। कांग्रेस की इस अजीबोगरीब मांग से जबलपुर के निर्वाचन अधिकारी सकते में हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले पर फैसला अपने सीनियर अधिकारियों के साथ मिलकर करेंगे। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग ने लखनऊ में बीएसपी के चुनाव चिन्ह हाथी की मूर्तियां ढंकवा दी थीं। इसी का सहारा लेकर कांग्रेस ने इस बार भाजपा के चुनाव चिह्न को ढ़कने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications