दीपावली से पहले मिलेगी कंफर्म टिकट, बढ़ेगी विशेष ट्रेनों की संख्या,गोरखपुर से कोयंबटूर के बीच चलेगी ये ट्रेनें
दीपावली से पहले मिलेगी कंफर्म टिकट, बढ़ेगी विशेष ट्रेनों की संख्या, गोरखपुर से कोयंबटूर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
भोपाल, 6 अक्टूबर। त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। अब दीपावली से पहले और बाद की यात्रा के लिए यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। दरअसल रेलवे ने यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन करने की घोषणा की है। बता दे बीते 15 दिन में भोपाल से होकर अप-डाउन में 15 ट्रेनों को चलाने की घोषणा हो चुकी है। दीपावली से पहले इतनी ही 4 ट्रेनों की घोषणा की जानी है यह सभी अलग-अलग रेल मंडलों से होकर शुरू होंगी जो भोपाल से होकर गुजरेंगी। वही इटारसी रेलवे स्टेशन पर भी यह ट्रेन रुकेगी।

कंफर्म टिकट मिलना कितना संभव
विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। उधर दीपावली पर यात्रा के लिए कंफर्म टिकट मिल जाए ये संभव नजर नहीं आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे एक के बाद एक ट्रेनों को निरस्त भी कर रहा है ये ट्रेने ट्रैक सुधार कार्यों के चलते निरस्त भी की जा रही हैं। हालांकि यात्री वेटिंग के टिकट पर यात्रा कर सकेंगे यह तभी संभव होगा जब बैटिंग के टिकट रेल काउंटर से खरीदे होंगे। ऑनलाइन खरीदे जाने वाले वेटिंग टिकट ट्रेनों का चार्ट बनने के तुरंत बाद अपने आप निरस्त हो जाएंगे।
गोरखपुर से कोयंबटूर के बीच पांच ट्रिप चलेगी विशेष ट्रेन
भोपाल के रास्ते गोरखपुर से कोयंबटूर के बीच दोनों दिशाओं में 5-5 ट्रिप विशेष ट्रेन चलेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन 05303 गोरखपुर कोयंबटूर एक्सप्रेस 8 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 8:30 बजे चलकर रात 11:10 पर भोपाल और तीसरे दिन शाम 5:25 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 05304 कोयंबटूर गोरखपुर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को कोयंबटूर स्टेशन से तड़के 4.40 बजे चल कर अगले दिन सुबह 6:30 बजे नागपुर सुबह 11:50 पर इटारसी और दोपहर 1:45 पर भोपाल और तीसरे दिन तड़के 8:35 पर गोरखपुर पहुंचेगी।
रेलवे के अनुसार ये ट्रेनें दोनों दिशाओं में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर, सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, खम्मम,विजयवाड़ा, तेनाली जंक्शन, ओंगल, नेल्लौर, गुडुर, पैरांबूर, काटपाडी, जोलारर्पेट्टाई, सलेम, इरोड और तिरुपुर स्टेशनों पर रुककर लेकर चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications