प्रज्ञा सिंह साध्वी के भेष में ‘रावण', शिवराज सिंह मीठा बोलकर बेवकूफ बनाने वाले ‘ठग'-कम्प्यूटर बाबा
Recommended Video
Bhopal News in Hindi, भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 में सोमवार को मतदान का पांचवां चरण सम्पन्न हो गया। देश के 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए हैं। छठे चरण का मतदान 12 मई को होगा। इसी चरण में भोपाल लोकसभा सीट के लिए भी वोटिंग होनी है। मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक भोपाल सीट पर भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह मैदान में हैं। प्रज्ञा सिंह जहां शहीद हेमंत करकरे पर दिए विवादित बयान से चर्चा में हैं, वहीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर भी विरोधी चुनावी तीर चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
यहां जानिए भोपाल लोकसभा सीट का पूरा विवरण

पहले भाजपा के साथ थे अब कांग्रेस के
प्रज्ञा सिंह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों में अब कम्प्यूटर बाबा का नाम भी शामिल हो गया है। कम्प्यूटर बाबा कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय के समर्थन में खुलकर आ गए हैं। जबकि विधानसभा चुनाव 2018 से पहले तक कम्प्यूटर बाबा भाजपा के साथ खड़े नजर आते थे। अब लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस का गुणगान कर रहे हैं।

'BJP ने साध्वी प्रज्ञा भोपाल सीट से टिकट देकर बलि का बकरा बनाया'
कम्प्यूटर बाबा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तुलना रावण से करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म और अधर्म की लड़ाई हो रही है। साधु के कपड़े पहनने या भेष बनाने से कोई साधु नहीं हो जाता। रावण ने भी साधु का वेश धारण कर सीता का हरण किया था। कर्म करने से कोई साधु होता है, चुनाव लड़ने से नहीं।
कम्प्यूटर बाबा ने यह भी कहा कि भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा भोपाल सीट से टिकट देकर बलि का बकरा बनाया है। शिवराज सिंह चौहान मीठा बोलकर सबको बेवकूफ बनाते हैं। कम्प्यूटर बाबा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को ‘ठग' बताया।

सात हजार संतों के साथ डाला डेरा
साध्वी प्रज्ञा सिंह के खिलाफ कम्प्यूटर बाबा ने मोर्चा खोल दिया है। वे खुद कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में 7 हजार से साधु-संतों के साथ भोपाल के कोहेफिजा स्थित सेफिया कॉलेज ग्रांउड में डेरा डाल लिया है। कम्प्यूटर बाबा 7 से 9 मई तक दिग्विजय सिंह की जीत के लिए तप करेंगे। तप के समापन पर भोपाल में संत समाज की ओर से दिग्विजय सिंह के समर्थन में रोड शो निकाला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications