राजधानी में आम पार्किंग फ्री, नया वाहन खरीदते समय देना होगा एकमुश्त पार्किंग शुल्क

भोपाल में 1 मई 2022 से सभी स्थानों पर पार्किंग फ्री। सिर्फ मल्टीलेवल पार्किंग और न्यू मार्केट स्थित प्रीमियम पार्किंग में ही शुल्क लगेगा। बाकी शहर में किसी भी स्थान पर पार्किंग शुल्क नहीं देना होगा।

भोपाल, 30 अप्रैल। भ्रष्टाचार की खबरों में सुर्खियां बटोरने वाला नगर निगम अब पार्किंग शुल्क को लेकर एक अनूठा प्रयोग करने जा रहा है। दरअसल, भोपाल नगर निगम का पार्किंग विभाग लगातार विवादों में रहता है, क्योंकि शुल्क को लेकर ठेकेदार डिफाल्टर हो जाते हैं और फिर शरू होता है राजनेताओं का दबाव। इसके चलते अब निगम एक नई तरह की पॉलिसी ले कर आ रहा है, जोकि शायद देश में अपने आप मे यह पहला प्रयोग होगा। इस पॉलिसी के तहत जब ग्राहक शोरूम से नई गाड़ी खरीदेगा तो उसी समय गाड़ी मालिक से शोरूम वाले नगर निगम का एकमुश्त पार्किंग शुल्क जमा करवाएंगे।

राजधानी में आम पार्किंग फ्री

पार्किंग सेल के कर्मचारी कर रहे थे गड़बड़ी

नगर निगम आयुक्त के वीएस चौधरी ने बताया कि नगर निगम पार्किंग सेल के कर्मचारियों की गड़बड़ियों की वजह से निगम को हर साल लाखों का घाटा हो रहा था, यही वजह है कि नई पॉलिसी लाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा भोपाल नगर निगम को यह निर्णय इसलिए भी लेना पड़ा, क्योंकि विक्टोरिया कंपनी को पार्किंग सेल के कुछ कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक फायदा पहुंचाने के लिए मदद की जा रही थी। और विक्टोरिया कंपनी नगर निगम की बकाया राशि जमा करने के बजाय कोर्ट की शरण में चली गई। इसको लेकर नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी काफी नाराज हुए और पार्किंग सेल में सालों से जमे जमा हुए कुछ कर्मचारियों को हटाया दिया। उसके बाद एक नई पॉलिसी बनाने पर विचार किया गया।

अब केवल प्रीमियम पार्किंग और मल्टीलेवल पार्किंग में देना होगा शुल्क

राजधानी में अब लगभग 50 लोकेशन ऐसी होंगी, जिसमें वाहन चालकों को पार्किंग शुल्क नहीं देना पड़ेगा। बता दें नगर निगम जिन पार्किंग स्थलों में विभागीय वसूली करता है, वहां बमुश्किल साल में 10 लाख रूपये भी जमा नहीं होते थे, जबकि यही पार्किंग ठेकेदारों को देने पर करोड़ों में नीलाम होती है। इसके बाद ठेकेदार डिफाल्टर होकर निगम का अधिकांश राजस्व जमा नहीं करते और नए नाम से फिर वसूली करने लग जाते हैं। इस पूरे खेल में निगम की पार्किंग सेल के कुछ कर्मचारी और सरकार के कुछ राजनेता भी शामिल हैं।

खैर अब नई पार्किंग शुल्क पॉलिसी आने से भोपाल नगर निगम के खजाने में कितनी बढ़ोतरी होगी। यह तो आगामी नगर निगम का बजट ही बता पाएगा। फिलहाल भोपाल वासियों के लिए यह एक अच्छी खबर है कि अब उन्हें आम पार्किंग में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+