Bhopal News: भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर अफसरों को फटकारा
MP News: सोमवार को भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई।
उन्होंने कहा कि 100 दिन से ज्यादा पुरानी पेंडिंग शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए। कमिश्नर सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह बैठक कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें संभागीय अधिकारियों के साथ सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, समाधान एट्रीब्यूट्स, अनाज खरीदी, खाद की उपलब्धता, और राजस्व महाभियान जैसे मुद्दों की समीक्षा की गई।
कमिश्नर सिंह ने उन विभागों के अधिकारियों को चेतावनी दी, जिनकी शिकायतें ज्यादा पेंडिंग पाई गईं। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।
इस बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास डॉ. विनोद यादव, उपायुक्त राजस्व किरण गुप्ता और अन्य संभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों से कहा गया कि वे शीघ्र कार्रवाई करें और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें।












Click it and Unblock the Notifications