मध्य प्रदेश में कोहरे का कहर, तेज़ होगी शीत लहर
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार सुबह तापमान में मामूली उछाल दर्ज किया गया। शीतलहर और कोहरे का असर देखा जा रहा है, जिससे ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें पांच घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में शीत लहर तेज होने की संभावना जताई है।
भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, इंदौर में 8.8 डिग्री, ग्वालियर में 4.6 डिग्री तथा जबलपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 22 डिग्री, इंदौर में 23 डिग्री, ग्वालियर में 17.3 डिग्री तथा जबलपुर में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications