CMHO Dr. Sudhir Deharia : जिस कोरोना वॉरियर पर देश ने किया गर्व, 7 दिन बाद हुआ ट्रांसफर
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया फिर चर्चा में हैं। 7 सात दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. डेहरिया की अपने घर के बाहर बैठकर चाय पीते तस्वीर शेयर कर कोरोना वॉरियर बताया और अब इन्हें हटा दिया गया है।

सीएम के तारीफ किए जाने के 7 बाद ही सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया का भोपाल से तबादला कर दिया गया है। सीहोर के सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी को उनकी जगह भोपाल लगाया गया है। डॉ. सुधीर डेहरिया अब सीहोर के सीएमएचओ होंगे। यह भी सामने आया है कि 26 मार्च को भी डॉ. डेहरिया का ट्रांसफर ऑर्डर जारी हुआ था, लेकिन उसी दिन देर रात आदेश स्थगित कर दिया गया था।
इसके बाद 31 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा था कि कहा था- हमें आप गर्व है। ट्वीट में बताया था डॉ. डेहरिया अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे थे। पांच दिन बाद घर आए, मगर कोरोना संक्रमण के फैलने के डर से अंदर प्रवेश नहीं किया और दरवाजे के बाहर बैठकर परिजनों के हाथ की बनी चाय पी और उनके हाल-चाल पूछकर यहीं से अस्पताल चले गए। डेहरिया की यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications