विकास यात्रा को लेकर सीएम शिवराज ने की बैठक, अब तक 553 करोड़ के लोकार्पण और 502 करोड़ के हुए भूमिपूजन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास यात्रा को लेकर पूरी तरह सख्त दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आज सीएम हाउस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारी और विधायकों के साथ बैठक की।

CM Singh Chouhan Shivraj held meeting regarding Vikas Yatra, dedication of crores and Bhoomipujan

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में प्रदेश के मुखिया लगा था सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए लगातार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने निवास पर बैठक आयोजित की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकास यात्रा' के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में 5 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाली विकास यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाए। जन-प्रतिनिधियों के साथ यात्रा में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहें। विकास यात्रा का आयोजन अच्छे ढंग से हो।

कुछ जिलों में अच्छे किए गए नवाचार: CM शिवराज

कुछ जिलों में अच्छे किए गए नवाचार: CM शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मुझे बताते हुए खुशी है कि कुछ जिलों में अच्छे नवाचार किए गए हैं। उन्होंने गुना, मंडला, राजगढ़, सीहोर, श्योपुर, झाबुआ, इंदौर, नर्मदापुरम , जबलपुर, शहडोल, रतलाम और कटनी जिले में किए जा रहे नवाचारों की प्रशंसा की। सीएम ने कहा कि यह विकास यात्रा केवल कर्मकांड नहीं जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है। विकास यात्रा में स्वीकृति पत्रों का वितरण, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ देने के साथ-साथ छात्रावासों और आँगनबाड़ियों में जाना है, बच्चों से बात करना है। आमजनों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना है। कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ लेने से वंचित नहीं रहे। कई जगह विकास यात्रा का अच्छा रिस्पोंस है। जहाँ व्यवस्थाओं में कमी है वहां उन्हें सुधारकर बेहतर विकास यात्रा निकाली जाए।

553 करोड़ के लोकार्पण और 502 करोड़ के भूमिपूजन हुए

553 करोड़ के लोकार्पण और 502 करोड़ के भूमिपूजन हुए

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता विकास यात्रा है। इसे सार्थक बनाना है। आडियो-वीडियो के द्वारा गीतों को चलाया जाए। अभी तक प्रदेश की 230 विधानसभाओं में 46 हजार 300 ग्राम यात्रा के रुट में जोड़े गए हैं। अब तक 553 करोड़ के लोकार्पण और 502 करोड़ के भूमिपूजन हुए हैं। जनता के आवेदन भी मिल रहे हैं जिनका निराकरण शत प्रतिशत हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास यात्रा को इंटरेस्टिंग और उपयोगी बनाया जाए। विकास यात्रा के बीच-बीच में मैं भी शामिल होने आऊंगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रभारी मंत्री विकास यात्रा की रोज समीक्षा करें और मुझे प्रतिवेदन भेजें। जनता इस यात्रा से प्रसन्न हो।

लाड़ली बहना योजना की गांव-गांव में हो चर्चा: CM

लाड़ली बहना योजना की गांव-गांव में हो चर्चा: CM

सीएम शिवराज ने कहा कि हर घर जल लाने का कार्य चल रहा है। समूह पेयजल योजना, सिंचाई की योजनाओं के पूरा होने पर कलश पूजन कराएं और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी भी दें। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि यात्रा के दौरान रचनात्मक कार्य किए जाना अभिनंदनीय है। लाड़ली बहना योजना और पेसा अधिनियम की चर्चा गांव-गांव में हो। मुख्यमंत्री शिवराज ने विकास यात्रा के संबंध में कलेक्टर्स से जानकारी ली। मंत्रियों, विधायकों और जन-प्रतिनिधियों ने भी विकास यात्रा के संबंध में जानकारी और सुझाव दिए।

मीडिया के माध्यम से हर दिन प्रचार-प्रसार हो: CM

मीडिया के माध्यम से हर दिन प्रचार-प्रसार हो: CM

CM शिवराज ने कहा कि विकास यात्रा में उत्साह के साथ नवाचार करते रहें। लाड़ली बहना योजना के कारण जो उत्साह बहनों में देखने को मिल रहा है, उसको और अधिक ढंग से प्रचारित करें। प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के माध्यम से हर दिन प्रचार-प्रसार हो। यात्रा के प्रति लोगों की उत्सुकता बढ़े। यात्रा में विशिष्ट हस्तियों को जोड़ने और जन-भागीदारी को बढ़ावा देने की कोशिश करें। जनता और हितग्राहियों के बीच बेहतर संवाद हो। यात्रा को उत्सुकतापूर्ण और बहुआयामी बनाया जाए। विकास यात्रा की कलेक्टर्स अपने स्तर पर प्रति दिन समीक्षा करें। हर तीन दिन में मैं भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विकास यात्रा की समीक्षा करता रहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+