Bhopal News: सीएम शिवराज ने PFI को लेकर दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, प्रियंका गांधी से किया सवाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि आपकी पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह PFI पर कार्रवाई के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जो PFI को लेकर बयान दिया है। अगर प्रियंका गांधी उससे सहमत हैं, तो उनको जवाब देना होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि PFI टेरर फंडिंग करता है। देश में इस पर प्रतिबंध लगा हुआ है। यह देश के दुश्मन है। इसके बाद भी दिग्विजय सिंह PFI पर कार्रवाई का विरोध करते हैं। सीएम ने कहा कि क्या यही कांग्रेस का स्टैंड है। आतंकवादियों को महिमा मंडित करना, सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करना, PFI पर कार्रवाई का विरोध करना। प्रियंका जी आपको जवाब देना होगा कि क्या आप दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत हैं?

CM Shivraj targets Digvijay Singhs statement regarding PFI, questions Priyanka Gandhi

गौरतलब है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बुधवार को उज्जैन में थे। जहां मीडिया ने उनसे PFI पर कार्रवाई को लेकर सवाल किया था। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा था - 'बात ये है कि यदि पीएफआई के ऊपर इस प्रकार का आरोप है तो आप दस छापे मारिए हमें कोई आपत्ति नहीं हैं। लेकिन, देखने में आ रहा है कि जितनी भी इन्होंने छापेमारी की है 97 प्रतिशत केस झूठे पाए गए हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+