Raisen News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कल हेलीकॉप्टर से आएंगे बेगमगंज, विकास कार्यों की देंगे सौगात

Raisen News: मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग अब कुछ दिनों बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है, इसे देखते प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाने में अपनी गति तेज कर दी है। मुख्यमंत्री कल यानी 2 अक्टूबर को रायसेन जिले में कई विकास कार्यों की सौगातें देंगे।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल सुबह 11 हेलीकॉप्टर से रायसेन जिले के बेगमगंज पहुंचेंगे। इसके बाद में तहसील कार्यालय के सामने सीएम राइज स्कूल के ग्राउंड में पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान उनके साथ रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी इसके अलावा विधायक रामपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे।

CM Shivraj Singh will come to Begumganj tomorrow by helicopter, will give gift for development works

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में चुनावी तारीख का ऐलान होने के बाद प्रदेश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद लोकार्पण और भूमि पूजन के कार्यक्रमों पर विराम लग जाएगा। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के हर जिले में विकास कार्यों को लेकर लगातार दौरे कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा कर प्रदेश की जनता को विकास कार्यों की सौगातें देने में लगे हुए। बता दे 10 दिन में करीब ₹40 हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। उज्जैन में बाबा महाकाल लोग के द्वितीय चरण का भी लोकार्पण किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+