विश्व की सबसे बड़ी सौर परियोजना ओमकारेश्वर के अनुबंध पर CM शिवराज ने किए साइन

दुनिया की सबसे बड़ी सौर परियोजना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में हस्ताक्षर किए। ये दुनिया का ऐसा सबसे बड़ा सोलर प्लांट होगा, जो पानी पर तैरता नजर आएगा। सीएम शिवराज ने इसके कई फायदे बताएं।

भोपाल, 4 अगस्त। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विश्व की सबसे बड़ी ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। सीएम शिवराज ने कहा कि आज हमारा एक सपना साकार हो रहा है। हमने सबसे पहले 750 मेगावाॅट का सोलर पाॅवर प्लांट लगाया था, लेकिन ओंकारेश्वर का सोलर पाॅवर प्लांट अपने आप में अद्भुत है। इसकी सतह पर हम सोलर पैनल बिछाएंगे और उससे बिजली बनेगी।

CM Shivraj Singh signed the contract for worlds largest Omkareshwar floating solar project

सीएम शिवराज ने कहा कि आज जिस सोलर पाॅवर प्लांट का अनुबंध हस्ताक्षर पर हम समारोह कर रहे हैं। वह दुनिया का सबसे बड़ा है। जमीन की तुलना में पानी की सतह पर सोलर पैनल बिछाने पर बिजली का उत्पादन ज्यादा होता है।

उन्होंने कहा कि भोपाल को 124 दिन पीने के जितने पानी की जरूरत होती है। उतना पानी हमारे इस प्लांट के कारण ओंकारेश्वर में बच जाएगा। प्लांट लगने से शैवाल जैसी वनस्पतियां कम उत्पन्न होंगी। इससे पानी पीने के लायक हो जाएगा। 2027 तक मध्यप्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा की क्षमता बढ़ाकर 20 हजार मेगावाॅट तक कर दी जाएगी। मैंने निर्देश दिया है कि ऐसी नीति बनाएं कि बहुत सस्ती जमीन निवेशक को मिल जाए।

कुसुम-ए, कुसुम-बी, कुसुम-सी अभियान भी जारी रहेगा। सरकारी दफ्तरों की छतों पर सोलर पैनर बिछने चाहिए। हमने नयी रिन्यूबल एनर्जी की नीति को स्वीकृति दी है। इस क्षेत्र में काम करने वाले सभी निवेशकों को मैं आमंत्रित करता हूं। मध्यप्रदेश अद्भुत राज्य है। यहां जमीन और पानी की कमी नहीं है। हम ऐसे तरीकों से बिजली बनाएं, जिससे कार्बन उत्सर्जन कम से कम हो।मैं प्रदेशवासियों से निवेदन करना चाहता हूं, हमारी जरा-सी लापरवाही से बहुत बिजली बर्बाद हो जाती है। छोटी-छोटी आदतों से हम बिजली बचा सकते हैं।

बता दे ये दुनिया का ऐसा सबसे बड़ा सोलर प्लांट होगा, जो पानी पर तैरता नजर आएगा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सोलर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। इस प्लांट के प्रथम चरण में 278 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जाएगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+