MP News: सीएम शिवराज ने श्योपुर को दी मेडिकल कॉलेज की सौगात, कहा- यह क्षेत्रवासियों के लिए रंगपंचमी का उपहार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया है। इसके साथ ही मुंजरी बांध का शिलान्यास कर दिया गया है। रंगपंचमी के दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर की जनता को कई सौगातें दी हैं।

Medical College In Sheopur:

Medical College In Sheopur: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रंगपंचमी के अवसर पर श्योपुर जिले को सौगात दी है। उन्होंने करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। जिसमें से एक मेडिकल कॉलेज भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रंग पंचमी है और श्योपुर की इस पवित्र भूमि पर विकास की बारिश हो रही है। यह गरीबों के उत्थान के लिए है। मुख्यमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया है। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन भी किया है। और बोले यह क्षेत्र वासियों के लिए रंग पंचमी का उपहार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जल्द ही 6 जगहों पर कूनो नदी पर बांध बनाने और 4 जिलों में सिंचाई के पानी की व्यवस्था कैसे की जा सकती है, इसका सर्वे करने का निर्देश दूंगा। हमारी सरकार पैसे की दुहाई देने वाली सरकार नहीं है। किसानों को पानी देने के लिए हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। किसान को खुश देखने के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे।

Medical College In Sheopur:

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के साथ ही 1013 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया है। साथ ही मुंजारी बांध का शिलान्यास किया है। वहीं मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर 258 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे क्षेत्रवासियों के लोगों को महानगरों की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

राज्य के पुराने मेडिकल कॉलेज- इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर, जो पहले चरण में बनाए गए थे। द्वितीय चरण में (5 वर्ष के भीतर खोले जाने वाले मेडिकल कॉलेज)- विदिशा, खंडवा, रतलाम और शिवपुरी। शहडोल, छिंदवाड़ा, दतिया,तीसरे चरण में सतना में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं और अब चौथे चरण (प्रस्तावित)- श्योपुर, राजगढ़, नीमच, मंदसौर मंडला, और सिंगरौली में खोले जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+