MP News: मीसा बंदियो को अब मिलेंगे 30 हजार रुपये प्रतिमाह, सीएम शिवराज ने सम्मान निधि में किया इजाफा

CM Shivraj singh increased Misa Bandi Pension: लोकतंत्र सेनानियों के हिस्से में मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा की हैं। सम्मान निधि के तौर पर मिलने वाली 25 हजार रुपये प्रतिमाह की राशि बढ़कर अब 30 हजार रुपये होगी। भोपाल में एक कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानी देश की धरोहर हैं।

लोकतंत्र सेनानियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि आपातकाल में भी लोकतंत्र सेनानियों ने भारत माता का जयघोष किया। सत्ताधीशों ने अपने आप को सत्ता में बनाए रखने के लिए लोकतंत्र का गला घोंटा गया, लेकिन लोकतंत्र सेनानियों ने बिना परिणामों की परवाह किए यातनाएं और कष्ट सहे।

cm-shivraj-singh-increased-misa-bandi-pension

उन्होंने देश की आजादी की तीसरी लड़ाई लड़ी। इस संघर्ष का सम्मान हमारा कर्तव्य और धर्म है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को प्रदान की जा रही 25 हजार रूपए की सम्मान निधि को बढ़ाकर 30 हजार रूपए प्रतिमाह की जाएगी। जो लोकतंत्र सेनानी एक माह से कम अवधि के लिए बंदी रहे हैं, उनकी सम्मान निधि 8 हजार रूपए से बढ़ाकर 10 हजार रूपए की जाएगी। दिवंगतों के परिवारों को दी जाने वाली निधि भी 5 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रूपए की जाएगी। लोकतंत्र सेनानियों को दिल्ली प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश भवन में ठहरने की सुविधा होगी। जिलों के विश्राम गृह और रेस्ट हाऊस में वे 2 दिन तक 50 प्रतिशत शुल्क देकर रह सकेंगे। साथ ही सभी तरह की बीमारियों का सम्पूर्ण इलाज राज्य शासन द्वारा कराया जाएगा।

शासकीय कार्यालयों में उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार हो, इसके लिए विशेष निर्देश जारी किए जा रहे हैं। लोकतंत्र सेनानियों को राज्य शासन की ओर से ताम्रपत्र प्रदान किए गए थे, जिन्हें ताम्रपत्र मिलना शेष हैं, उन्हें भी तत्काल ताम्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी किसी भी तरह के कष्ट और परेशानी में अपने आप को अकेला न समझें, राज्य सरकार उनके साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+