कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में सीएम शिवराज के कड़े निर्देश, सुशासन कायम रहे मिलकर काम करें अफसर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में मंत्रालय में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के साथ प्रारंभ हुई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के कलेक्टर और कमिश्नर उसे कहा कि प्रदेश में सुशासन कायम हो। प्रदेश की आम जनता को कोई परेशानी ना हो। इस पर सभी मिलजुल कर काम करें। जिन जिलों में कलेक्टरों ने नवाचार किए हैं। बेस्ट प्रैक्टिस की है,उन्हें दूसरे जिलों में भी कलेक्टर अपनाएं। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि ईमानदारी से काम करोगे तो लोग कहेंगे सरकार अच्छी है। आपकी जैसी इमेज होगी, वैसी मेरी इमेज बनेगी।

कालाबाजारी ना हो जनता को समय पर राशन मिले : CM
मंत्रालय में कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं पर कैसे बेहतर काम कर सकते हैं, इसके लिए सभी को जुड़कर काम करना है। प्रशासनिक क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होना चाहिए। काम की गुणवत्ता सुधारी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा एक्ट का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए। इसको लेकर किसी प्रकार का भ्रम हो तो उसे दूर किया जाए। प्रदेश में राशन की कालाबाजारी ना हो जनता को समय पर राशन मिले, उन्हें कोई परेशानी ना हो। सामग्री उच्च गुणवत्ता की प्रदाय की जाए और पर्याप्त मात्रा में दी जाए इस पर कलेक्टर खुद नजर रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1213 पंचायत में उचित मूल्य की दुकान ही नहीं है। यहां दुकानें शुरू की जाए अशोकनगर की सर्वाधिक 127 और सीहोर की 112, इंदौर की 99, राजगढ़ की 79, भिंड की 69, खरगोन की 68, पंचायतों में राशन की दुकान ही नहीं है।

बेटियों की विवाह में पर्याप्त सहायता की जाएगी : CM
इस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ने बताया कि अभी मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना के लिए अभी 4 हजार 915 लाख ₹80 हजार रुपये और मुख्यमंत्री निकाह सहायता योजना में 721 लाख ₹25 हजार रुपये का बजट उपलब्ध है। इस बजट का उपयोग कर प्रदेश की बेटियों की विवाह में पर्याप्त सहायता की जाएगी।

हमारी ग्रोथ रेट 19.76% : CM Shivraj
कमिश्नर, कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें और अधिक जी जान बस आज के साथ लोगों की सेवा में जुट जाएं हमारी अनेक उपलब्धियां हैं। हमारी ग्रोथ रेट 19.76% है। प्रदेश में सड़क और सिंचाई के हजारों करोड़ों पर के काम चल रहे हैं। सुशासन का यही मतलब है कि बिना किसी परेशानी के काम पर सुविधाओं का जनता को लाभ मिल जाए।

सीएम आवासीय भू अधिकारी योजना में तेजी लाएं
मुख्यमंत्री आवास विभूति कार योजना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाए निवारी जिला इस योजना की क्रियान्वयन में सबसे पीछे है। यहां 7% ही आवेदनों का निराकरण हुआ है। भिंड, गुना, छतरपुर, शहडोल में भी अपने काम में गति लाएं। देवास और रतलाम में सबसे बेहतर काम किया है। उन्हें इसके लिए बधाई। तीसरे चरण हेतु आवेदन प्राप्त करने की कार्रवाई ग्राम स्तर पर व्यापक रूप से की जाए। नवीन आबादी स्थापित किए जाने की स्थिति में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं अन्य विभागों के साथ समन्वय कर मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाने हेतु कार्य योजना तैयार किया जाना सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications