कमलनाथ के 'इंडियन कोरोना' वाले बयान पर भड़के शि‍वराज, कहा- देश का मनोबल तोड़ रहे पूर्व सीएम

भोपाल, मई 23: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कोरोनाकाल में घटिया राजनीति करने का बड़ा आरोप लगाया है। शि‍वराज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ देश का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि 'मेरा भारत कोविड' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना और 'इंडियन कोरोना' वाला बयान देना क्या कांग्रेस, कमलनाथ और सोनिया गांधी को शोभा देता है? महासंकट की इस घड़ी में कमलनाथ, आप घटिया राजनीति कर रहे हैं। शि‍वराज ने आगे कहा, ''क्या आपके इस बयान से दूसरे देश में रहने वाले भारतीयों का मनोबल कम नहीं होगा? क्या देश के सम्मान पर चोट नहीं पहुंचेगी? क्या यह बयान राष्ट्र द्रोह जैसा नहीं है? सोनिया गांधी से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसे बयान देने वाले नेता पर कोई कार्रवाई करेंगी।''

CM Shivraj Singh Chouhan said Kamal Nath is trying to break morale of India

पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने क्‍या कहा था?

दरअसल, मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कथित तौर पर कहा, 'हम जनवरी 2020 में कहते थे यह चाइनीज कोरोना है जो चीन की प्रयोगशाला में बना है लेकि‍न आज हम कहां पहुंचे हैं। आज दुनिया भर में यही चर्चा है कि यह भारतीय कोरोना है। आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि सारी फ्लाइटें बंद करो क्‍यों‍कि वहां से लोग इंडियन कोरोना ले आएंगे। यह आज अपने देश की पहचान बन गई है। आज मेरा भारत महान... मेरा भारत कोविड का बन गया है। कमलनाथ ने सरकार पर कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों छिपाने का आरोप लगाया था।

देश का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं कमलनाथ: शि‍वराज

कमलनाथ के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है। शिवराज ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि एक तरफ हम जहां दिन.रात कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के काम में लगे हैं। कई दिनों से चैन की सांस नहीं ली। ऐसे में उम्मीद थी कि राष्ट्रीय संकट में देश एक होगा, राजनीतिक दल कम से कम इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाएंगे। लेकिन यह कहते हुए बेहद तकलीफ है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ देश का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+