Bhopal: रसोई गैस को लेकर CM शिवराज की बड़ी घोषणा, बोले- सावन के महीने में बहानो को 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं को बड़ा उपहार देते हुए उनके खाते में ₹250 की राशि सेंड की। इसके साथ ही उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में रसोई गैस सिलेंडर ₹450 में दिया जाएगा। ताकि हमारी बहनों को सस्ता गैस सिलेंडर मिल जाए।

बता दे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित लाडली बहन सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। सीएम ने कहा कि प्रदेश के हर थाने में महिला टैक्स के साथ पर्याप्त मात्रा में बेटियों को पुलिस के रूप में रखा जाएगा। लाडली बहन ने आजीविका मिशन में आएंगे काम धंधे के लिए बैंक उन्हें लोन देगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसका ब्याज केवल 2% होगा और वो भी सरकार भरेगी।

CM Shivraj Singh Chouhan said- In the month of Sawan, women will get gas cylinder for ₹ 450 and a half!

सस्ते रसोई गैस की परमानेंट करेंगे व्यवस्था: CM

इसके बाद सीएम ने महंगे रसोई गैस सिलेंडर को लेकर कहा कि सावन के महीने में रसोई गैस सिलेंडर ₹450 में तुम्हारा भैया दिलवाएगा। इसके बाद परमानेंट व्यवस्था बनाएंगे। ताकि हमारी बहनों को सस्ता गैस सिलेंडर मिल जाए।

सीएम शिवराज ने कहा कि बड़े हुए बिजली के बिल की वसूली नहीं होगी। सितंबर में बड़े हुए बिजली के बिल जीरो हो जाएंगे। गरीब बहनों का बिजली बिल केवल ₹100 हो जाएगा। दूर-दराज के जिन मजरे और टोले में बिजली नहीं है और 20 मकान की कोई बस्ती है तो वहां बिजली लेकर जाएंगे इसके लिए 900 करोड रुपए की व्यवस्था की गईं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+