स्टालिन के बयान पर CM शिवराज ने कहा- सनातन विरोधियों का होगा अंत, कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर निशाना साधा
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर करारा जवाब देते हुए कहा कि 'जो सनातन का विरोध कर रहे हैं उनका राजनीतिक अंत जरूर होगा।' साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा प्रदेश में निकाले जाने वाली जन आक्रोश यात्रा को लेकर भी निशाना साधा है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में इन दिनों यात्राओं का दौर जारी है। जहां एक तरफ भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल कर लोगों का प्यार पाने की कोशिश कर रही है, वही प्रदेश कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल कर सरकार को घेरने की कोशिश करने वाली है।

सीएम शिवराज ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को जनता का प्यार आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है, जिन्हें प्यार मिलेगा, वे जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे और जिन्हें आक्रोश मिल रहा है वह जन आक्रोश यात्रा निकल रहे हैं।
बता दे गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के जंबूरी मैदान पर 25 सितंबर को होने वाले भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए भूमि पूजन करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को लेकर यह बयान दिया। बता दे भाजपा की पांच जन आशीर्वाद यात्रा 25 सितंबर को समाप्त होगी, इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी भोपाल आ सकते हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि आक्रोश इसलिए है कि उन्होंने 900 वचन पूरे नहीं किए। मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। जन-धन वे खा गए। पीएम की जल जीवन स्कीम शुरू नहीं की। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि में नाम नहीं भेजे, 2 लाख पीएम आवास वापस लौटा दिए, संबल योजना बंद कर दी, बहनों को छला, बेटियों की शादी कर दी, लेकिन राशि नहीं दी, भांजे-भांजियों के लैपटॉप छीन लिए साइकिल देना बंद कर दी, बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा करवाना बंद कर दी थी, इसलिए आक्रोश है।












Click it and Unblock the Notifications