₹65000 के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर का सफाया करो : CM Shivraj, कहा- मृतकों को PM आवास दिलाने वाले बच ना पाएं

सीएम शिवराज सिंह चौहान एक्शन में बुधवार को जहां प्रदेश की सड़कों को लेकर अधिकारियों की जमकर क्लास ली गई थी। वहीं गुरुवार को उन्होंने भोपाल मुरैना और सतना के कलेक्टर एसपी से बात की सीएम ने मुरैना के अधिकारियों को ₹65000 क

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना में डकैत गुड्डा गुर्जर के फरमान के बाद सामने आई ग्रामीणों की दहशत पर पुलिस और प्रशासन के अफसरों से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे डकैतों पर सख्त एक्शन लिया जाए। चंबल के बीहड़ डकैत मुक्त है तो यहां दोबारा किसी को सर उठाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने एसपी मुरैना से अभियान चलाकर ऐसे बदमाशों का सफाया करने के लिए कहा है। वहीं सतना जिले में पीएम आवास में हुई गड़बड़ी को लेकर सीएम सख्त नजर आए। उन्होंने कहा कि कल एक मामला सामने आया था, उसमें मकान की जांच कर गरीबों को ही मकान दिए जाने के निर्देश दिए। वहीं भोपाल में विदेशी नागरिक से लूटपाट के मामले में सीएम ने अधिकारियों रिपोर्ट ली।

₹65 हजार का इनामी है गुड्डा, ग्रामीणों को दी गांव खाली करने की धमकी

₹65 हजार का इनामी है गुड्डा, ग्रामीणों को दी गांव खाली करने की धमकी

मुरैना जिले में ₹65000 के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर ने चंबल के गांवों के लोगों को गांव खाली करने की धमकी दी है। डकैत ने उन्हें जमीन देने या फिर गांव खाली कर कहीं और बसने का फरमान सुनाया है। जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर इस गांव तक पहुंचने के लिए उबड़ खाबड़ गिट्टी वाले रास्ते है। ऐसे में पुलिस को वहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। चांचौल गांव के पप्पू गुर्जर ने अपनी लड़की की शादी डकैत गुड्डा गुर्जर के भतीजे से की है। पप्पू गुर्जर और मातादीन गुर्जर दोनों उसके रिश्तेदार हैं दोनों ने चांचौल गांव की वन विभाग की लगभग 300 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस मामले के सामने आने के बाद सीएम शिवराज ने मुरैना एसपी से कहा है कि अभियान चलाकर इनका सफाया करो।

सतना में मृतकों को बांट दिए गए पीएम आवास, सीएम ने कार्रवाई के दिए निर्देश

सतना में मृतकों को बांट दिए गए पीएम आवास, सीएम ने कार्रवाई के दिए निर्देश

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सतना के अफसरों से बात की। यहां पीएम आवास में मृतकों के नाम पर आवंटन की बात सामने आई है। इसकी जांच के बाद गरीबों को ही आवास देने के निर्देश सीएम ने जिला पंचायत सीईओ सतना को दिए। उन्होंने इसके जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए भी अधिकारियों से कहा है।

स्व सहायता समूह की महिलाओं से सीएम ने किया संवाद

स्व सहायता समूह की महिलाओं से सीएम ने किया संवाद

गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ सतना समेत कई जिलों की सोसाइटा समूह की महिलाओं के साथ संवाद किया और दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही दिवाली पर बेचे गए उत्पाद और खरीदी की जानकारी भी ली। इस दौरान समूह की महिलाएं सीएम से बातचीत करके खुश नजर आई। उन्होंने बताया कि इस बार दीपावली में उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की मांग बड़ी है।

भोपाल में विदेशी से लूटपाट पर ली जानकारी

भोपाल में विदेशी से लूटपाट पर ली जानकारी

राजधानी भोपाल में बीते 1 दिन पहले पुर्तगाल के विदेशी नागरिक से लूटपाट की घटना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल कलेक्टर से जांच रिपोर्ट मांगी। बैठक में पुलिस कमिश्नर भोपाल ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ड्रग्स के खिलाफ प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति : CM

ड्रग्स के खिलाफ प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति : CM

बुधवार शाम को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मादक पदार्थ तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान वीसी के माध्यम से शामिल हुए। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि हम नशे की बुराई को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ड्रग्स के खिलाफ प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति है। ड्रग्स भावी पीढ़ी को खोखला ही नहीं करता बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा है। ड्रग्स की सप्लाई चैन के रिडक्शन के लिए सतत कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की रणनीति बनाई गई है। नशा मुक्ति के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। जनता को जागरूक करने के लिए व्यापक कार्यक्रम किए गए हैं। विगत 2 अक्टूबर से नशामुक्ति अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में नशामुक्ति केंद्रो, स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई है। नारकोटिक्स वॉलेंटियर के रूप में युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। निदान पोर्टल का प्रभावी उपयोग हम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Shivraj News : गोवर्धन पूजा में CM शिवराज ने जमकर बजाया मंजीरा और ताशे, ग्रीन सि...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+