MP Van Bhawan:184 करोड रुपए की लागत से बने वन भवन का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया लोकार्पण

Bhopal CM News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज भोपाल के तुलसी नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस ₹180 करोड़ की लागत से नव निर्मित "वन भवन" का लोकार्पण किया। सीएम ने 27 जुलाई 2008 को इस भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत करने के लिए भूमि पूजन किया था।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंंगलवार को वन मंत्री विजय शाह, वन विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह डावर, बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम पिरोनिया, राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह मौजूद रहे वन विभाग के एसीएस जेएन कंसोटिया, कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल की मौजूदगी में वन भवन का लोकार्पण किया।

CM Shivraj Singh Chouhan inaugurated the building built at a cost of Rs 184 crore

सीएम शिवराज ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट है, इसको टाइगर स्टेट बनाने और बनाए रखने के लिए वन विभाग का हृदय से अभिनंदन करता हूं। मुझे कहते हुए गर्व है कि हम टाइगर, लेपर्ड, घड़ियाल, वल्चर और चीता स्टेट भी हैं। मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि हमारे दूधराज की संख्या भी वन विभाग ने बढ़ाई है, जो हमारे प्रदेश का राज्य पक्षी है। शिवराज ने कहा कि हमारा नया वन भवन बहुत ही सुंदर बना है। इतना सुंदर भवन मध्यप्रदेश में दूसरा नहीं है। यह हरित भवन हवा, पानी और सूर्य के प्रकाश को बचाने के साथ ही नई ऊर्जा देने का काम करेगा।

Recommended Video

    MP Van Bhawan:184 करोड रुपए की लागत से बने वन भवन का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया लोकार्पण

    मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश के वन विभाग को बधाई देता हूं। पर्यावरण के संरक्षण में हमारे वन विभाग ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है। आप सभी अभिनंदन के पात्र है। हमने जंगल, वन और वन्य प्राणी बचाएं हैं। हमने प्रदेश के 1152 ग्रामों में 4 लाख 41 हजार हेक्टेयर बिगड़े वन क्षेत्र को पूर्ण रूप से अच्छे वन की श्रेणी में शामिल किया है। पेसा एक्ट को लागू करने में वन विभाग ने जो सहयोग दिया है, उसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं।

    वन और जनजातीयों के बीच गहरा संबंध है। एक तरफ हम वन बचाएं और दूसरी तरफ वनों में रहने वाले हमारे जनजातीय भाई-बहनों की जिंदगी में खुशहाली लाने का माध्यम भी बनें। मध्यप्रदेश में टाइगरों की संख्या बढ़कर 785 हो गई है, यह हमारे लिए गर्व की बात है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+