Bhopal News: MP के पहले राज्य स्तरीय आजीविका मार्ट का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ
Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट में प्रदेश के पहले राज्य स्तरीय आजीविका मार्ट का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय आजीविका मार्ट में खाद्य पदार्थ, स्वच्छता सामग्री, वस्त्र एवं अन्य वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 43 रूरल मार्ट संचालित किए जा रहे हैं।
आजीविका मार्ट भोपाल हाट परिसर 49 लाख 34 हजार रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। सभी 53 जिलों के स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचा जाएगा। इससे बिचौलियों की बिना स्व सहायता समूह की महिलाओं को सीधे फायदा होगा। उनकी पहुंच सीधे शहरी उपभोक्ताओं तक बनेगी।

विभिन्न जिलों के उत्पादों के वितरण के लिए प्रदेश में 43 रूरल मार्ट संचालित है। आजीविका मार्ट इन सभी और मार्ट का समन्वय केंद्र बनकर उभरेगा। पतंजलि आयुर्वेद तकनीक सहायता प्रदान करेगा। इससे आजीवी का ब्रांड के उत्पादों के माणिक की कारण और मार्केटिंग में सहायता मिलेगी। भोपाल में राज्य स्तरीय आजीविका मार्ट के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा भोपाल की महापौर मालती राय, मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी ML बेलवाल सहित विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।
सीएम शिवराज ने कहा कि हमारा प्रयास है आजीविका मिशन से जुड़कर हर बहन की कम से कम आमदनी ₹10 हजार प्रतिमाह हो जाए। हमारी जिन बहनों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में छूट गए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना में पक्के मकान बनाकर दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications