CM Shivraj ने परिवार के साथ होटल में खाना खाया, बच्चे के जन्मदिन पर कटवाया केक
MP Election Result: मध्य प्रदेश में BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है, जहां प्रचंड बहुमत से मिली जीत के बाद BJP नेता और कार्यकर्ताओं में उत्साह है, तो वहीं इस जीत के बाद कांग्रेस के खेमे में निराश नजर आ रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद अलग-अलग तरह की तस्वीर भी निकलकर सामने आ रही है।
राजधानी भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ होटल पर भोजन करने पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ छोले भटूरे का आनंद लिया। इतना ही नहीं इस होटल में मौजूद लोगों से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात भी की, वहीं होटल में मौजूद लोगों के जन्मदिन पर सीएम शिवराज उनके साथ केक काटते नजर आए।

सीएम शिवराज ने कही ये बात
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, सभी के बीच अच्छा लगा, अपने लोग, अपनी जनता, अपना परिवार, हम सभी एक परिवार हैं। छोले भटूरे के आनंद के साथ-साथ जनता से मिलने का आनंद भी मिला। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, परिवार के साथ हूं, और यहां भी परिवार ही है। आप भी मेरे परिवार ही हैं। कभी-कभी ऐसे निकलने में अच्छा लगता है, यहां आज कई लोगों के जन्मदिन थे। बच्चों के साथ बड़ों के भी थे। कई लोगों के जन्मदिन थे। कई लोगों के साथ केक काटे, और बधाइयां दी। बधाइयां भी हृदय से दी, उनके साथ बहुत आनंद आया।
कमलनाथ ने की सीएम शिवराज से मुलाकात
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बेटे नकुलनाथ के साथ सोमवार की सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे थे, जहां कमलनाथ और नकुलनाथ ने फूलों का गुलदस्ता सीएम शिवराज सिंह चौहान को भेंट करते हुए जीत की बधाई दी है। दोनों ही नेताओं के चेहरे पर मुस्कान देखने मिल रही थी, तो वहीं दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे से मुलाकात करते हुए बातचीत की है। बता दें कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई है।
ये भी पढ़े- MP के 'मन में मोदी', लेकिन MODI के मन में कौन?, किसे मिलेगी CM की कुर्सी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications