MP Latest News : IG और SP से CM शिवराज ने की चर्चा, कहा- धर्मांतरण पर रखें नजर व मजबूत करें इंटेलिजेंस
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। संगठनों की बैठकों के साथ साथ लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी वन टू वन चर्चा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में आज कलेक्टर कमिश्नर आईजी एसपी कांफ्रेंस के दूसरे दिन प्रदेश के कानून व्यवस्था को लेकर एसपी आईजी से चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति में मध्य प्रदेश शांति का टापू है। डकैतों को नेस्तनाबूद करने और नक्सलियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्गों को सुरक्षा प्रदान करना और उन पर अत्याचार की प्रवृत्ति को हतोत्साहित करना जरूरी है।
मंत्रालय में कलेक्टर कमिश्नर आईजीएसटी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश विरोधी संगठनों की गतिविधियों और उनके संपर्कों पर नजर रखना जरूरी है पता इंटेलिजेंस को सुदृढ़ करना जरूरी है। बीट व्यवस्था को मजबूत करें। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षकों से कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखें, यह तनाव का कारण न बने। उन्होंने कहा कि जुआ सट्टा, नशा, शराब ड्रग्स समाज के दुश्मन हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मांतरण के प्रयास को हर स्तर पर विफल करना है। कमजोर वर्गों को सुरक्षा प्रदान करना और उन पर अत्याचार की प्रवृत्ति को हतोत्साहित करना जरूरी है सूदखोरी के कारण हो रहे शोषण को रोकना भी जरूरी है सीएम ने कहा कि साइबर अपराध उभरती चुनौती है। मुख्यमंत्री शिवराज ने पुलिस अधीक्षकों से दो टूक कहा कि प्रदेश की बहन बेटियों को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसमें किसी किस्म की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शाम को सभी मंत्रियों के साथ होगी चर्चा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम को कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में सभी मंत्रियों को भी आमंत्रित किया है इसमें जिलों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली दिक्कतों पर बात होगी। मंत्री भी बताएंगे कि किसी योजनाओं को किस तरह धरातल पर उतारना है। यदि इसमें किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो कलेक्टरों के सुझाव के आधार पर इसमें बदलाव किया जाएगा। मंत्रियों के साथ चर्चा होने के बाद सबसे अंत में मुख्यमंत्री जिलों के कलेक्टरों से वन टू वन चर्चा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications