टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की जीत पर CM शिवराज सिंह चौहान और मंत्री सारंग ने दी बधाई

CM शिवराज सिंह चौहान और मंत्री सारंग ने भारत की पाकिस्तान पर टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में जीत पर बधाई दी है।

पूरा देश इस समय दीपावली के साथ T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का जश्न मना रहा है। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी भारत की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली शुभ रही है। बाजारों में चहल-पहल है, बिक्री भी खूब हो रही है और आज भारत ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में मात दे दी है। भारत की विजय से दीपावली का उत्साह दोगुना हो गया है। उन्होंने भारत की क्रिकेट टीम को इस विजय पर बधाई दी है।

क्रिकेट में भारत की जीत से दीपावली का उत्साह हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan

बता दे टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान पर 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस शानदार जीत के हीरो विराट कोहली बने। विराट की 53 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की मैच विनिंग पारी ने पूरे देश को मैच जीतकर दिवाली का बड़ा तोहफा दिया। टी20 वर्ल्ड कप में पाक पर भारत की जबरदस्त जीत ने पूरे देश में दिवाली का मजा दोगुना कर दिया।

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भारत-पाकिस्तान का मैच देखते हुए

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी भारत की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बधाई हो भारत! भारत ने पाकिस्तान को T 20 वर्ल्ड कप (World Cup 2022) के रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से करारी शिकस्त देकर समूचे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। समस्त खिलाड़ियों को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं, विजय का यह क्रम अनवरत चलता रहे, यही कामना है।

पाकिस्तान पर रोमांचक जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है। हर शख्स की जुबान पर बस 'किंग कोहली' का नाम चढ़ा हुआ है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू सहित अन्य राजनेताओं ने बधाई दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+