Instagram पर लाइव होकर CM शिवराज ने यूथ से की बातचीत, बोले- एक दिन के लिए क्या CM बनना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंस्टाग्राम पर प्रदेश के युवाओं से सीधी चर्चा की। उन्होंने मामा के रूप में उनके सवालों के जवाब भी दिए और बेहतर जिंदगी के लिए कई सुझाव भी दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि हम यूथ पॉवर्स है।

Instagram पर लाइव होकर CM शिवराज ने यूथ से की बातचीत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में यूथ पॉलिसी घोषित होने से पहले ही युवाओं के पसंदीदा सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत की। जिसमें उन्होंने मामा के अवतार में यूथ को विश्वास दिलाया कि वे तरक्की की उड़ान भरने के लिए तैयार रहें। प्रदेश शासन उनके साथ है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं से कहा कि हमारी नीतियां आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर केंद्रित है। जिसके लिए हम मध्य प्रदेश को लगातार स्टार्टअप के लिए बूस्ट कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि करीब 2600 स्टार्टअप प्रदेश में आ चुके हैं और युवाओं की धूम मची हुई है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 15.43 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 15.43 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्किल्ड मैन पावर तैयार करने का काम मध्य प्रदेश की सरकार लगातार कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 15.43 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। इन निवेश के बाद युवाओं को रोजगार मिलने में आसानी होगी और इसकी मेन पावर तैयार होने से रोजगार मिलने में आसानी होगी। उन्होंने संवाद के दौरान प्रदेश के अलग-अलग सेक्टर में किए गए विकास कार्यों की जानकारी भी युवाओं को दी।

भांजियों ने पूछे रोचक सवाल

भांजियों ने पूछे रोचक सवाल

अपनी लाइव सेशन के दौरान मुख्यमंत्री से बच्चों ने कई रोचक सवाल भी पूछे उनका जवाब भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिया। एक भांजी ने उनसे पूछा कि मामा आपने लाडली लक्ष्मी योजना क्यों शुरू की ? और किसी भी कार्यक्रम की शुरुआत में क्यों बेटियों की पूजा करते हैं। जिसका जवाब देते हुए सीएम शिवराज ने बताया कि बेटियां बोझ नहीं वरदान बने इसलिए लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत हुई वहीं हर कार्यक्रम की शुरुआत करनी है पूजन से इसलिए करता हूं ताकि लोगों को संदेश मिलेगी बेटियों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार ना हो। दुनिया उनके बिना नहीं चल सकती।

सीएम शिवराज ने RJ अनादि से लाइव की बातचीत

सीएम शिवराज ने RJ अनादि से लाइव की बातचीत

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की फेमस RJ अनादि से खुलकर बातचीत की। इस दौरान अनादि ने सीएम शिवराज से कई सवाल किए जिसका सीएम ने खुलकर जवाब दिया है।

जैसे कि

"आपका रोल मॉडल कौन है ?
जवाब : स्वामी विवेकानंद,गीता ग्रन्थ और नरेंद्र मोदी

क्या घर पर भी आप कुर्ता-पजामा ही पहनते हैं ?
जवाब : नहीं,मैं अपने बेटों की तरह टी-शर्ट पहनता हूँ

खाली समय में आप क्या करते हैं ?
जवाब : गाने सुनता हूँ,अक्सर लम्बी रोड ट्रिप के दौरान

आपकी पसंदीदा ऐक्ट्रेस कौन हैं ?
जवाब : एक्टर - संजीव कुमार और ऐक्ट्रेस जया भादुड़ी"

यूजर ने कहा एक दिन सीएम बना दो

एक यूजर रोनक ने सीएम चौहान से सवाल किया कि क्या वे उसे नायक फिल्म की तरह एक दिन का सीएम बना सकते हैं? इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह फिल्म थी और वास्तविक जीवन और फिल्म में अंतर होता है। अगर सीएम बनना है, तो राजनीतिक जीवन में प्रवेश करो और 1 दिन के लिए क्या बनना, मेहनत करके लंबे समय के लिए सीएम बनने का सपना पूरा करो।

यूजर ने कहा एक दिन सीएम बना दो

यूजर ने कहा एक दिन सीएम बना दो

एक यूजर रोनक ने सीएम चौहान से सवाल किया कि क्या वे उसे नायक फिल्म की तरह एक दिन का सीएम बना सकते हैं? इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह फिल्म थी और वास्तविक जीवन और फिल्म में अंतर होता है। अगर सीएम बनना है, तो राजनीतिक जीवन में प्रवेश करो और 1 दिन के लिए क्या बनना, मेहनत करके लंबे समय के लिए सीएम बनने का सपना पूरा करो।

बेटियों से सदियों से हुआ भेदभाव

बेटियों से सदियों से हुआ भेदभाव

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक योजना के संदर्भ में कहा कि देश में सदियों से बेटियों से भेदभाव होता रहा है, इसलिए से निपटने में हमने कई जगह इसकी प्राथमिकता रखी है। उनके मामा बनने की शुरुआत लाडली लक्ष्मी योजना से हुई। जब यह योजना शुरू हुई तो प्रदेश के सभी बेटियों के मामा बनते गए। बेटियों को लखपति बनाना उनका लक्ष्य था और वह काम उन्होंने किया अपनी पसंद के एक्टर और एक्ट्रेस के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वह संजीव कुमार को अच्छा एक्टर मानते हैं और जया भादुड़ी की एक्टिंग को पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+