नए साल 2023 के पहले दिन 'CM शिवराज' का बड़ा बयान, विकास का रोडमैप तैयार, मंत्रियों-अफसरों के साथ मीटिंग कल
सीएम शिवराज ने रविवार को शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन की और प्रदेश की कल्याण की कामना की। उन्होंने प्रदेश वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और 2 जनवरी को मंत्रियों के अधिकारियों के साथ कल बैठक की जानकारी भी दी।
नए साल के पहले दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने साल 2023 के लिए विकास का रोड में तैयार कर लिया है। इसे कल अधिकारियों के साथ साझा कर उस पर तेजी से काम शुरू करेंगे। सीएम ने नए साल के पहले दिन प्रदेश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सब प्रगति और विकास करें, लेकिन केवल अपने लिए नहीं अपने देश प्रदेश वासियों के लिए भी सोचें कि अपना सर्वश्रेष्ठ देकर अपने देश को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं। उनकी यह प्रयास मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगे। सीएम शिवराज ने रविवार को शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन के बाद कहा कि मुझे शिर्डी आते हुए कई साल हो गए हैं और यही मैं अपने नए साल की कार्य योजना बनाता हूं। वहीं से नए साल के रोड में पर हमारा काम प्रारंभ हो जाता है।

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश की प्रगति व विकास के लिए प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण है। अगले सालभर प्रदेश में होने वाले कामों का रोड मैप हमने बनाया है। हम पूरी उर्जा व क्षमता से प्रदेश की जनता के साथ अपने मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप बनाया है। रविवार को साईं बाबा सनी सिगनापुर और त्रंबकेश्वर महादेव के दर्शन का आशीर्वाद लेकर फिर से नई ऊर्जा के साथ कार्य प्रारंभ करूंगा।
राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार
वहीं शनिवार को राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के दावे को लेकर सीएम शिवराज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मन बहलाने के लिए राहुल गांधी का ख्याल अच्छा है मैं लिख कर दे सकता हूं कि बीजेपी 2023 के विधानसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करेगी सीएम शिवराज ने यह बातें अपने महाराष्ट्र दौरे पर कही।
सीएम की घोषणा पर अमल शुरू
नए साल में प्रदेश के 23012 सरपंचों के मानदेय में वृद्धि करने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऐलान के बाद पंचायत और ग्रामीण विकास ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। सरपंचों को बढ़ा हुआ मानदेय एक जनवरी 2023 से मिलेगा यानी फरवरी में मिलने वाले मानदेय में दोगुने से अधिक बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications