Scindia News: दिग्विजय ज्योतिरादित्य के बीच बयान “वार” में कूदे CM शिवराज, बोले- सिंधिया गद्दार नहीं खुद्दार

दिग्विजय ज्योतिरादित्य के बीच बयान “वार” में एमपी के सीएम शिवराज ने कहा कि सिंधिया गद्दार नहीं खुद्दार है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि “न सूत न कपास और जुलाहों में लट्ठम-लट्ठा”

CM शिवराज, बोले- सिंधिया गद्दार नहीं खुद्दार

MP latest news: मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के बीच हो रही लगातार बयानबाजी को लेकर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस वार में कूद गए हैं। सीएम शिवराज केंद्रीय मंत्री सिंधिया का बचाव करते हुए कहा कि सिंधिया गद्दार नहीं खुद्दार है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि "न सूत न कपास और जुलाहों में लट्ठम-लट्ठा"

Recommended Video

    दिग्विजय ज्योतिरादित्य के बीच बयान “वार” में कूदे CM शिवराज, बोले- सिंधिया गद्दार नहीं खुद्दार

    बता दें कि पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हमलावर है। जैसे-जैसे मध्य प्रदेश में चुनावी दिन पास आ रहे हैं। वैसे वैसे कांग्रेस के नेता सिंधिया पर हमलावर होते जा रहे हैं। सिंधिया पर पर धोखेबाजी और बिकाऊ होने के आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) उनके बचाव में आए और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि अगर सिंधिया गलत होते तो जनता उन्हें हजारों वोटों से नहीं जिताती।

    चुनाव सिंधिया के नाम पर और मुख्यमंत्री बना दिया बुजुर्ग कमलनाथ को: CM

    शनिवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि सिंधिया कांग्रेस में कितना अपमान सहते। कांग्रेस ने उनके नाम पर चुनाव लड़ा, लेकिन जब मुख्यमंत्री बनने की बारी आई तो बुजुर्ग कमलनाथ को मुख्यमंत्री बना दिया गया। इतना ही नहीं, कमलनाथ तो नाम के मुख्यमंत्री थे। सरकार तो पीछे से दिग्विजय सिंह चला रहे थे।

    सीएम शिवराज ने कहा कि सिंधिया और उनके समर्थकों ने विकास के मुद्दे उठाने की कोशिश की तो उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई। उनकी बातों पर किसी ने ध्यान तक नहीं दिया, ऐसे में सिंधिया भला कब तक अपना अपमान सहते। उन्होंने कहा कि सिंधिया ने कोई गलती नहीं की, अगर वे गलत होते तो जनता उन्हें हजारों वोटों से नहीं जिताती। सिंधिया के समर्थकों ने इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा और शान से जीतकर आए हैं।

    सीएम शिवराज ने कहा कि उन्हें किसी की मेहरबानी से कुर्सी नहीं मिली है कांग्रेस के आरोपों को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के बीच छोटे बन की होड़ लगी हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "न सूत न कपास और जुलाहों में लट्ठम-लट्ठा"।

    दिग्विजय सिंह ने सिंधिया को लेकर क्या कहा था ?

    बता दे एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला करते हुए कहा था कि मैं महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि कांग्रेस में सिंधिया जैसा कोई दूसरा नेता नहीं आए। इससे पहले सीहोर में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता ने बदलाव के पक्ष में वोट दिया था, लेकिन कुछ लोगों ने धोखेबाजी कर दी। गरीब तो नहीं बिके, लेकिन राजा-महाराजा कहे जाने वाले लोग बिकाऊ बन गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+