MP News: CM शिवराज ने कमलनाथ से पूछा, 'कन्याओं के लिए क्यों नहीं खोला आवासीय स्कूल'
CM शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ से सवाल करते पूछा कि "संभागीय स्तर पर कन्या आवासीय खेल स्कूल खोलने का वचन दिया था, एक भी स्कूल खोला क्या" ?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल पूछते हुए कहा कि कमलनाथ ने संभाग स्तर पर कन्याओं के लिए आवासीय खेल स्कूल खोलने की घोषणा की थी। क्या एक भी आवासीय खेल स्कूल खोला? क्यों झूठ बोलते हो? इसके साथ ही उन्होंने कमलनाथ को भावी सीएम और नकुल नाथ को सांसद बनाने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शपथ दिलाने की घटना को लेकर भी तंज कसा। सीएम शिवराज ने कहा कि अजूबा है कि शपथ दिला रहे हैं कि पिता सीएम बनेगा और पुत्र सांसद। मां-बेटे और पिता-पुत्र की कांग्रेस पार्टी न देश का भला कर सकती है, न प्रदेश का।
वही सीएम शिवराज ने विकास यात्रा को लेकर कहा कि जनकल्याण का महायज्ञ बन चुकी विकास यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है। विकास यात्रा में अब तक 34,176 लोकार्पण और 25,686 भूमिपूजन किए गए हैं। 7, 72,036 आवेदनों में से 6,51,064 का सकारात्मक समाधान किया जा चुका है।कांग्रेस को यह विकास नहीं दिखता। सीएम ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने एक और उपलब्धि प्राप्त की है। प्रसूताओं को बेहतर उपचार देने में हम देश में अव्वल हैं। प्रसव कक्ष गुणवत्ता बेहतरी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान "लक्ष्य" में मध्यप्रदेश को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
सीएम शिवराज ने भोपाल के सरकारी अस्पताल हमीदिया के नवाचार को लेकर डॉक्टरों की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि भोपाल के हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर राजीव गुप्ता जी और डॉक्टर लवली कौशल जी और उनकी टीम को बधाई देता हूं, जिन्होंने टीबी के मरीजों के इलाज के लिए नई तकनीक का उपयोग करते हुए खून की नली को ठीक किया।












Click it and Unblock the Notifications