OBC वर्ग को न्याय दिलाना 16 साल के मुख्यमंत्री काल में सबसे बड़ा काम : CM शिवराज

भोपाल में अभी पिछड़ा वर्ग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए हमने दिन और रात काम किया। हम जितने प्रयास कर सकते थे हर संभव कदम उठाने की कोशिश की।

भोपाल, 21 मई। मध्य प्रदेश में 50% से ज्यादा पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या निवास करती है। ऐसे में पंचायत-निकाय चुनाव में ओबीसी वर्ग को खुश करने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में आज भोपाल में सीएम हाउस पर पिछड़ा वर्ग समाज का आभार कार्यक्रम हुआ। जहां पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ी-बड़ी बातें कहीं और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री शिवराज ने क्या कुछ कहा नीचे विस्तार से जाने....

16 साल के मुख्यमंत्री काल में सबसे बड़ा काम

16 साल के मुख्यमंत्री काल में सबसे बड़ा काम

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित पिछड़ा वर्ग समाज का आभार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आपको भावनात्मक रूप से बता रहा हूं कि अगर कोई पूछे कि 16 साल के मुख्यमंत्री काल में कौन सा सबसे बड़ा काम जिसने दिल को सुकून दिया है, तो मैं कहूंगा कि हम ओबीसी के आरक्षण के साथ चुनाव करा पाए।

सीएम ने पूछा महाराष्ट्र में पिछड़ों को आरक्षण क्यों नहीं मिला

सीएम ने पूछा महाराष्ट्र में पिछड़ों को आरक्षण क्यों नहीं मिला

भोपाल में पिछड़ा वर्ग समाज के आभार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने कहा था, कोई साथ देगा या नही देगा, कोई विरोध भी करेगा तब भी हम ओबीसी आरक्षण के साथ मध्यप्रदेश में चुनाव करवायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ओबीसी के विरोध का इतिहास रहा है। सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी और कमलनाथ जी, जवाब दीजिये कि महाराष्ट्र में आपके समर्थन वाली सरकार है, तो महाराष्ट्र में आरक्षण क्यों नहीं दिला पाये और यहां आप बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। देश की आजादी के बाद से दशकों तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा। काका कालेलकर आयोग की रिपोर्ट पर भी कभी कार्रवाई नहीं की।

पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर पीएम मोदी की तारीफ

पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर पीएम मोदी की तारीफ

सीएम ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी को मेडिकल शिक्षा में आरक्षण दिया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। कांग्रेस ने हर कदम पर कहा कि ओबीसी आरक्षण हो ही नहीं सकता, लेकिन हमने कभी भी प्रयासों में कमी नहीं आने दी। 1-1 वार्ड के आरक्षण की स्थिति को स्पष्ट किया। दिन-रात मेहनत कर ओबीसी को उसका हक दिलाया। हमने पूरी ताकत के साथ 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की लड़ाई को लड़ा। शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी को आरक्षण का लाभ भारतीय जनता पार्टी ने दिया, कांग्रेस ने नहीं। कोर्ट से न्याय के लिए हमने जो संभव था, वह किया। हमने ओबीसी आयोग का गठन किया और आयोग ने कोर्ट में रिपोर्ट सौंपी और कहा कि 48% आबादी है, 35% रिजर्वेशन देना चाहिये। कोर्ट ने निकायवार जानकारी की मांग की, तो दिनोरात हमारी टीम ने काम कर रिपोर्ट सौंपी।

ओबीसी वर्ग को न्याय दिलाने के लिए विदेशी दौरा किया कैंसिल

ओबीसी वर्ग को न्याय दिलाने के लिए विदेशी दौरा किया कैंसिल

सीएम शिवराज ने विदेश दौरे को लेकर कहा कि मुझे मध्यप्रदेश में निवेश लाने के लिए विदेश जाना था, लेकिन जब ओबीसी के आरक्षण की बात आई, तो हमने अपनी यात्रा कैंसिल कर कोर्ट में ओबीसी के न्याय के लिए लड़ाई लड़ी और अंतत: न्याय मिला। भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है-सब समाज को साथ लिए, आगे है बढ़ते जाना। सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता के साथ। ओबीसी ने सदैव देश को जोड़ने का काम किया, तोड़ने का नहीं। मैं आपसे ये निवेदन कर रहा हूं कि कोई भ्रम फैलाने की कोशिश करे, तो उसे सफल मत होने देना। सच्चाई को पूरी ताकत के साथ कहना। हमें प्रदेश और देश को तोड़ने वालों को सफल नहीं होने देना है।

यह भी पढ़ें : सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, झींगा और मछली पालन के लिए 60 प्रतिशत पैसा सरकार देगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+