सेन समाज को लेकर CM शिवराज ने कही बड़ी बात, कहा-नाई समाज के बिना किसी भी समाज का काम चल ही नहीं सकता

सेन समाज के कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि नाई समाज के बिना किसी भी समाज का काम नहीं चल ही सकता।

भोपाल,26 मई। राजधानी में सेन समाज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज ने कन्याओं का पूजन कर केश शिल्पियों के सम्मेलन का शुभारंभ किया। वैवाहिक संबंध तय करवाने से लेकर निमंत्रण देने तक का काम सेन समाज ही करता रहा है। आपने सदैव समाज को जोड़ने का काम किया है। नाई समाज के बिना किसी भी समाज का काम चल ही नहीं सकता। भगवान शंकर मां पार्वती का विवाह भी नाई समाज ने ही करवाया था। सेन महाराज जी राजा के यहां नाई का काम करते थे। एक दिन संतों के साथ वह ईश्वर भक्ति में ऐसे लीन हुए कि राजा के यहां जाना भूल गये। सेन महाराज की भक्ति देखकर भगवान स्वयं उनका रूप धारण कर उनका कार्य कर आये।यह भक्त और भगवान के बीच के रिश्ते का अद्भुत उदाहरण है।

सेन समाज को लेकर CM शिवराज ने कही बड़ी बात

उन्होंने कहा कि संत सेन महाराज जी ने सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश समाज को दिया। मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ में जन्म लेने वाले संत सेन महाराज की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए भव्य स्मारक बनाने के लिए हमारी सरकार ने दो एकड़ भूमि आवंटित की है। इस भूमि पर उनका भव्य स्मारक बनाया जायेगा। सेन समाज के परंपरागत व्यवसाय को ठीक करने के लिए स्ट्रीट वेंडर योजना में 10 हजार रुपये बिना ब्याज के लिया जा सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 1 लाख से 50 लाख रुपये तक बैंक लोन देंगे और लोन वापसी की गारंटी सरकार देगी और ब्याज पर सब्सिडी भी। परंपरागत काम कोई बुरा नहीं होता। यह तो अपना पुश्तैनी व्यवसाय है जिस पर हम गर्व करते हैं।

सेन समाज के कार्यक्रम में सीएम शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने देखा है कि आजकल बड़े बड़े लोग हेयर कटिंग सैलून खोल कर बैठ गए हैं, तो मुझे लगा कि कुछ मिनिमम व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे अपना काम धंधा ठीक से चल सके। अगर सेन समाज के बच्चों का मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन होता है तो जितनी भी फीस होगी मैं भरवाउंगा, उसकी चिंता आप मत करना। मेहनत करके स्वाभिमान के साथ आप जीवन यापन करें। आपके काम-धंधे को बढ़ाने और बेटे-बेटियों को पढ़ाने एवं इलाज की व्यवस्था का समुचित इंतजाम हमने किया है। सरकार आपके और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कटिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+