महापौर की शपथ में CM शिवराज का बड़ा बयान, कहा- भोपाल की जनता का विश्वास कभी टूटने नहीं देना

भोपाल की नई महापौर मालती राय और 85 वार्ड के पार्षदगणों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

भोपाल,6 अगस्त। राजधानी की नवनिर्वाचित महापौर मालती राय और 85 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय के सामने रखा गया। जहां भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने महापौर सहित पार्षदों को शपथ दिलाई।समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने संबोधन में भोपाल के जनप्रतिनिधियों से कहा कि भोपाल अद्भुत शहर है यहां की जनता भी अद्भुत है जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं देना है। इसे बनाकर रखना है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्ता शर्मा, विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर और उमाशंकर गुप्ता उपस्थित रहे।

महापौर की शपथ में CM शिवराज का बड़ा बयान

महापौर की शपथ में CM शिवराज का बड़ा बयान

सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने भी अपने बचपन के शहर भोपाल के कर्ज को उतारने का विनम्र प्रयास किया। भोपाल अपनी क्लीन ग्रीन सिटी है। भोपाल हाईटेक, आईटी और मेट्रो सिटी बन गई है। भोपाल बहुत आगे बढ़ा है। प्रदेश सरकार भोपाल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के इंदौर आगमन पर भोपाल के लिए कई फ्लाई ओवर का निर्माण करना प्रस्तावित किया। आज दिल्ली में हम उन पर स्वीकृति की मुहर लगवाएंगे। व्यापमं चौराहे पर भोपाल हाट से 6 नंबर बस स्टाफ तक फ्लाई ओवर का निर्माण होगा,आईएसबीटी से गौतम नगर मार्ग तक फ्लाई ओवर,अयोध्या बायपास रोड करौंद चौराहे पर फ्लाई ओवर, लेडी हॉस्पिटल से अल्पना तिराहा होते हुए शाहजहांनाबाद तक एडीवेटेड रोड का निर्माण करना प्रस्तावित है। टीटी नगर स्टेडियम के पीछे से नानके पेट्रोल पंप और रोशनपुरा चौराहा होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे तक फ्लाई ओवर का निर्माण, लाऊखेड़ी सीवेज पंप से नगर निगम विसर्जन घाट बैरागढ़ तक फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाएगा।

भोपाल की आबोहवा खराब न हो : CM शिवराज

भोपाल की आबोहवा खराब न हो : CM शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि भोपाल की आबोहवा खराब न हो, इसलिए पेट्रोल एवं डीजल से चलने वाले वाहनों के बजाय सीएनजी एवं बैटरी से चलने वाले वाहनों को बढ़ायेंगे। शहर में मेट्रो और बसें तो चलेंगी ही, साथ अब केबल कार के माध्यम से हवा में आवागमन की व्यवस्था का भी हमारा प्रयास है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 150 योजनाएं तथा इतनी ही योजनाएं राज्य सरकार की हितग्राही मूलक हैं। सभी पार्षद पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने में कोई कसर ना छोड़ें।

भाजपा कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ली शपथ

भाजपा कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ली शपथ

भोपाल में कांग्रेस भाजपा के चुने गए पार्षद प्रतिनिधियों के साथ निर्दलीय पार्षदों ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने शपथ ली। वार्ड 34 से निर्दलीय पार्षद पप्पू विलास और मोनू शिखा गोयल यह दोनों ही नेता नगर निगम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे, लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत भी गए।

महापौर और पार्षदों की शपथ के बाद क्या बेहतर होगी सड़कें ?

महापौर और पार्षदों की शपथ के बाद क्या बेहतर होगी सड़कें ?

राजधानी भोपाल में भले ही नवनिर्वाचित महापौर मालती राय और 85 वार्डो के पार्षदों ने शपथ ले ली हो, लेकिन नगर निगम का सरकारी खजाना खाली है। नगर निगम के कर्मचारियों को कई महीनों तक सैलरी के लिए इंतज़ार करना पड़ता है। ऐसे में महापौर और वार्डों के प्रतिनिधि विकास के कामों को कैसे आगे बढ़ाएंगे। यह भोपाल नगर निगम और चुनकर आए जनप्रतिनिधियों के लिए के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

आज का दिन उत्सव का दिन : CM

आज का दिन उत्सव का दिन : CM

सीएम शिवराज ने कहा कि आज का दिन उत्सव का दिन है, इसके तत्काल बाद काम के दिन शुरू हो जाएंगे। एक दिन भोपाल के विकास का पूरा खाका बनाकर हम भोपाल की जनता के साथ फिर बैठेंगे और रोड मैप प्रस्तुत करेंगे। उस रोड मैप में वह चीजें प्रमुखता के साथ होंगी जो हमने संकल्प पत्र में व्यक्त की हैं। एक अपील और अगर मैं पार्षद भाई बहनों के साथ करना चाहता हूं कि हमेशा विनम्र बने रहना, जनता ही सुनना। धैर्य रखते हुए उनकी समस्या सुनना और उसका समाधान करना। मेरे समस्त पार्षद भाइयों-बहनों आज आप संकल्प लीजिए कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आपके वॉर्ड के हर घर पर तिरंगा लहरायेगा।

ये भी पढ़ें : भाजपा सांसद ने लोकसभा में की बड़ी मांग, कहां- पूजा स्थल अधिनियम को किया जाए बर्खास्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+