आदिवासी नेता मोनिका भट्टी को CM शिवराज ने ज्वाइन कराई भाजपा, आदिवासी क्षेत्र अमरवाड़ा से हो सकती है उम्मीदवार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका भट्टी भाजपा में शामिल हो गई है। बता दे वे दिवंगत पूर्व विधायक मनमोहन शाह भट्टी की बेटी है। मोनिका आदिवासी महिलाओं में खासा लोकप्रिय है।
राजधानी भोपाल में मंगलवार को सीएम हाउस में मोनिका भट्टी ने भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, टीकाराम चंद्रवंशी और नितिन तिवारी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई।

बताया जा रहा है कि भाजपा के नए गांव से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है दरअसल, अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी का छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में खाता प्रभाव है। साल 2003 में यहां से मनमोहन शाह भट्टी विधायक रह चुके हैं। लेकिन कोरोना कल में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद से उनकी बेटी मोनिका भट्टी अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी हुई थी, लेकिन आज अचानक से उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली।
चुनाव से पहले बनी का की अचानक भाजपा में शामिल होने को लेकर नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो भाजपा अमरवाड़ा से मोनिका को उम्मीदवार बना सकती है। अगर ऐसा होता है तो भाजपा कांग्रेस को इस सीट पर कड़ी टक्कर दे सकती है। हालांकि अमरवाड़ा क्षेत्र में कांग्रेस का अच्छा खासा प्रभाव है।












Click it and Unblock the Notifications