Bhopal: CM शिवराज ने फौजी मेले का किया उद्घाटन, निशाना लगाने के बाद बोले, पाकिस्तान को हमने उसके घर में मारा

तीनों सेनाओं की कांफ्रेंस के पहले भोपाल में शुरू हुए फौजी मेले का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने मेले में सेना की गन से सटीक निशाना भी लगाया।

CM शिवराज ने फौजी मेले का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के एमबीएम कॉलेज के ग्राउंड में फौजी मेले का उद्घाटन किया। सीएम शिवराज ने कहा कि भारतीय सेना अद्भुत है। हमारे वीर जवान हर हाल और हर मौसम में देश की सेवा करते हैं। हमारी सेना के जवानों ने पाकिस्तानियों को उनके घर में घुसकर मारा और चीन की भी गर्दन मरोड़ी है। दुनिया को बता दिया कि भारत किसी से कम नहीं है। भोपाल में फौजी मेला लगना गौरव की बात है। यहां का शौर्य स्मारक सेना के शौर्य का प्रतीक है।

सेना की एग्जीबिशन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भोपाल के एमबीएम कॉलेज ग्राउंड में सेना की एग्जीबिशन का उद्घाटन किया। ये मेला 2 अप्रैल तक चलेगा। मेले में भारतीय सेना की तीनों शाखाएं थल सेना, वायु सेना और नौसेना की उपलब्धियां शामिल हैं। सीएम ने प्रदर्शनी देखने के दौरान गन से सटीक निशाना भी लगाया और गोली सीधे टारगेट के सेंटर पर लगी। इस मेले में भारतीय सेना की ताकत को आम लोगों के साथ साझा किया जा रहा है। लोगों को भारतीय सेना उनके हथियार, प्रशिक्षण कौशल युद्ध की अत्याधुनिक तकनीक, टैंक, भारी बंदूकें आदि के बारे में पता चलेगा नौसेना समारोह में युद्धपोत पनडुब्बियों और अन्य आधुनिक उपकरणों की जानकारी साझा करेंगी।

सीएम शिवराज ने इसके बाद सेना की कांफ्रेंस में शामिल होने भोपाल आ रहे प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। बता दे 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों सेनाओं की कमांडर कांफ्रेंस में शामिल होंगे। पीएम मोदी स्टेट हैंगर से लाल परेड मैदान में और फिर कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और बैठक में शामिल होंगे। रानी कमलापति स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाएंगे।

भारत की सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली: CM

सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे कहते हुए गर्व है कि भारत की सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली, सशक्त और सक्षम सेना है जो सीना ताने सीमा पर खड़ी रहती है। आज हम इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि धूप, गर्मी, बरसात और सर्दी में भी हमारे सेना के जवान सीमाओं पर तैनात रहते हैं। चाहे रेगिस्तान की गर्मी हो या लेह-लद्दाख, सियाचिन का कड़कड़ाती सर्दी, हमारे जवान हर परिस्थिति में सीमाओं की सुरक्षा का काम करते हैं। हमारी सेना अद्भुत है, हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम है।

30 हजार जवानों ने दिया बलिदान

Recommended Video

    CM शिवराज ने फौजी मेले का किया उद्घाटन, निशाना लगाने के बाद बोले, पाकिस्तान को हमने उसके घर में मारा

    CM शिवराज ने कहा कि हमारी सेना धर्म के विजय के लिए कार्य करती है। मैं सेना के शौर्य, साहस, शूरवीरता और समर्पण को प्रणाम करता हूँ। जब पाकिस्तान ने हमारी सीमाओं में घुसने की कोशिश की तो सेना ने उन्हें सबक सिखाया। कारगिल युद्ध में हजारों फीट की ऊंची चोटियों पर चढ़कर दुश्मन का सर्वनाश किया। दुश्मनों ने देश की धरती पर अपने नापाक कदम रखने की कोशिश की तो हमारी सेना ने घर में घुसकर मारा। हमारे सेना के जवान महीनों घर से दूर रहकर माँ भारती की सेवा में लगे रहे और कई बार अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आजादी के बाद हमारे 30 हजार जवानों ने अपना बलिदान दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+