CM Shivraj ने अनाथ बच्चों के साथ किया डांस, 'बम-बम बोले, मस्ती में डोले' पर जमकर की मस्ती, VIDEO
भोपाल में कोविड महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए सीएम हाउस पर दीपावली मनाने के लिए "दीपोत्सव" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सीएम शिवराज ने अनाथ बच्चों के साथ डांस किया।
Deepotsav program Bhopal : प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने एक बार फिर कोविड-19 में अपने माता पिता को खोने वाले बच्चों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए निवास पर आयोजित 'दीपोत्सव' कार्यक्रम में बच्चों के साथ दीप प्रज्वलित कर दिवाली मनाई। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरे बच्चों, तुम्हारे मुख पर जो यह हंसी, खुशी और आनंद है, ये हमेशा रहे, इसके लिए मुझे जो कुछ भी करना पड़ेगा, मैं करूंगा। हमारी भाजपा सरकार करेगी। सीएम शिवराज ने कहा कि तुम सुखपूर्वक, आनंद के साथ अपना जीवन जियो, यही तुम्हारे मामा शिवराज का संकल्प है।

सीएम शिवराज ने बच्चों के साथ किया डांस
सीएम शिवराज ने कोविड-19 में अपने माता पिता को खोने वाले बच्चों के साथ जमकर मस्ती की। उन्होंने बम-बम भोले मस्ती में डोले गाने पर बच्चों के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान सीएम के चेहरे पर अत्याधिक खुशी दिखाई दे रही थी। सीएम के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी बच्चों के साथ कार्यक्रम का आनंद ले रही थी। बता दे देश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही बतौर एक मुख्यमंत्री के रूप में इस प्रकार के दिवाली मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बुद्धिजीवी वर्ग में भी सीएम के इस कार्य की प्रशंसा की जा रही है।
Recommended Video

तुम्हारा मामा तुम्हारे साथ : CM शिवराज
बता दे कोविड में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए सीएम हाउस पर दीपावली मनाने के लिए "दीपोत्सव" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस इस दौरान कार्यक्रम में आए बच्चों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। सीएम शिवराज ने बच्चों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बच्चों के साथ सीएम ने गीत भी गाया। सीएम ने कहा कि मेरे बच्चों, कोविड या किसी कारण से आप अकेले हो गए हो, तो चिंता मत करो। तुम्हारा मामा तुम्हारे साथ है, मध्यप्रदेश की सरकार तुम्हारे साथ है। आप अकेले नहीं हो, आप अनाथ नहीं हो, हम मिलकर साथ आगे बढ़ेंगे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को दिया जाएगा पुरस्कार
सीएम शिवराज ने कहा कि हमारे जो बच्चे पढ़ रहे थे, अलग-अलग संस्थाओं में रह रहे थे, अपने माता-पिता को खो चुके हैं, ऐसे बच्चों को 12वीं के बाद भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आपकी आगे की पढ़ाई की व्यवस्था भी सरकार करेगी। मध्यप्रदेश की धरती पर कोई बच्चा अनाथ नहीं है। मेरे बच्चों, मामा के रहते तुम अनाथ नहीं हो सकते हो। आप बच्चों के लिए प्रत्येक वर्ष एक खेल प्रतियोगिता और एक सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

हम जिंदगी को बोझ नहीं बनने देंगे : CM शिवराज
सीएम ने कहा कि मेरे बच्चों, आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। जीवन ठहरता नहीं है, बल्कि लगातार आगे बढ़ता है। अगर हम हताश होकर बैठेंगे यह तो जिंदगी बोझ बन जाएगी। हम जिंदगी को बोझ नहीं बनने देंगे, बल्कि आनंद से जीयेंगे। जिंदगी ठहर जाए तो जिंदगी नहीं चल सकती। जो गुजर गया, उसे भूल जाओ और आगे बढ़ने की प्रेरणा लो। चलेंगे तो आगे बढ़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications