यूथ गेम्स की थीम सॉन्ग "हिंदुस्तान का दिल धड़का दो" पर सीएम शिवराज ने किया डांस
शौर्य स्मारक में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने थीम सॉन्ग 'हिंदुस्तान का दिल धड़का दो' पर जमकर डांस किया।
भोपाल के शौर्य स्मारक में केंद्रीय राज्यमंत्री निसिथ प्रामाणिक जी व प्रदेश की खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के थीम सॉन्ग, शुभंकर एवं स्मार्ट टॉर्च का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने थीम सॉन्ग 'हिंदुस्तान का दिल धड़का दो' पर जमकर डांस किया। सीएम शिवराज ने कहा कि जनवरी का महीना मध्यप्रदेश के लिए गोल्डन मंथ है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स से पूरा मध्यप्रदेश उमंग और उत्साह से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स मध्यप्रदेश को दिया है और मध्यप्रदेश इसके आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इस समय पूरा प्रदेश खेलमय है। गाँवों, शहरों-कस्बों में खेलों का आयोजन हो रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में पदक जीतकर आने वालों को खेलों के प्रशिक्षण हेतु ₹5 लाख दिए जाएंगे। चिन्हित पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डायरेक्ट डीएसपी भी बनाएंगे। भोपाल खेलों का हब बन रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का यह कार्यक्रम अद्भुत होगा। हम पूरी शिद्दत से इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं। जोश दिखा दो, जान लगा दो। हिंदुस्तान का दिल धड़का दो। पदकों की तुम झड़ी लगा दो।
बता दें कि 5 बजे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन मध्य प्रदेश के 8 शहरों में किया जा रहा है भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, खरगोन और बालाघाट में देश भर से आए थे। देशभर से 6 हजार से ज्यादा खिलाड़ी इस गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। खेलो इंडिया टीम सॉन्ग को रिलीज किया गया राजधानी के शौर्य स्मारक परिसर में शाम 6 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके लिए फ्री एंट्री रही। यहां से शिवराज इंदौर के लिए रवाना हुए। रविवार से प्रवासी भारतीय सम्मेलन शुरू हो रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रवासी भारतीयों के साथ डिनर करेंगे। इसके अलावा फ्रेंड्स ऑफ एमपी के लीडर्स और डेलीगेट शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications