CM शिवराज बने टीचर: मॉडल स्कूलों के बच्चों की ली क्लास, पढ़ाया ये पाठ
भोपाल, 10 अगस्त। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मॉडल स्कूल में बच्चों की क्लास ली। सीएम शिवराज ने 'पाठशाला' कार्यक्रम में बच्चों को राष्ट्रध्वज तिरंगे और महान क्रांतिकारियों के विषय में पढ़ाया। सीएम ने कहा कि उन्हें बच्चों को पढ़ा कर सुख शांति का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। इसकी शान न जाने पाए, चाहे जान भले ही जाए। यह केवल गीत नहीं आजादी की लड़ाई का मंत्र था। 5000 सालों का ज्ञात इतिहास है हमारा।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश की धरती पर हुआ था झंडा सत्याग्रह का शंखनाद, हिल गई थी ब्रिटिश हुकूमत

CM बोले अब सूर्यास्त के बाद झंडा उतारने की जरूरत नहीं
दुनिया के विकसित देशों में जब सभ्यता के सूर्य का उदय नहीं हुआ था, तो हमारे देश में वेदों की ऋचाएं रची गई थीं। मेरे बच्चों, राष्ट्रध्वज को सम्मान के साथ फहरायें। पूरे आनंद एवं स्फूर्ति के साथ ध्वज को फहरायें। अब नियमों में संशोधन कर दिया गया है, सूर्यास्त के बाद भी झण्डा उतारने की आवश्यकता नहीं है।

सीएम ने बच्चों से की खेलने-कूदने की अपील
सीएम ने स्कूली बच्चों से कहा कि मेरे बच्चों, आप पढ़ाई के साथ खूब खेलो-कूदो भी। खेलना केवल मेडल के लिए, स्वास्थ्य और आनंद के लिए भी खेलना चाहिए। इसके साथ ही राष्ट्र और समाज की उन्नति में योगदान देने वाले कार्य भी करें। मेरे बच्चों, आज देश के लिए मरने की नहीं, जीने की जरूरत है, अपने नागरिक कर्तव्यों को पूरा कर हम राष्ट्र की उन्नति में योगदान दे सकते हैं। मैंने बचपन में श्रमिकों की मजदूरी बढ़वाने के लिए एक आंदोलन किया और मजदूरों के साथ नारा लगाया कि ढाई पाई नहीं, पांच पाई लेंगे, नहीं तो काम नहीं करेंगे। लोगों का जीवन बदलने की मन में तड़प थी, तो सेवा करते-करते आज सीएम बन गया।

सीएम शिवराज ने श्रमिकों को लेकर कहीं बड़ी बात
सीएम शिवराज ने श्रमिकों को लेकर कहा कि मैंने बचपन में श्रमिकों की मजदूरी बढ़वाने हेतु आंदोलन किया और मजदूरों के साथ नारा लगाया कि ढाई पाई नहीं,पांच पाई लेंगे,नहीं तो काम नहीं करेंगे। लोगों का जीवन बदलने की मन में तड़प थी,इसलिए सेवा को ध्येय बना लिया।

CM बोले राष्ट्रध्वज है देशभक्ति का प्रतीक
राष्ट्रध्वज देशभक्ति का प्रतीक है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया, तो संपूर्ण देश में एक नया उत्साह दिखाई दे रहा है। मेरे बच्चों आप भी अपने घरों पर तिरंगा फहरायें।












Click it and Unblock the Notifications