भोपाल का नाम बदलने को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा बयान, भोजपाल करने के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव

भोपाल में श्री राम कथा के पहले दिन जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि जब तक भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल नहीं हो जाता, तब तक अगली कथा करने नहीं आऊंगा।

CM Shivraj big statement about changing name of Bhopal, proposal will be sent to Bhojpal

बागेश्वर धाम के पंडित वीरेंद्र शास्त्री के गुरु जगतगुरु रामभद्राचार्य पिछले कई दिनों से भोपाल में राम कथा सुना रहे हैं, लेकिन कथा से ज्यादा जगतगुरु भोपाल के नाम बदलने की मांग को लेकर चर्चाओं में हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ राम कथा सुनने के लिए भेल दशहरा मैदान पहुंचे। जहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने एक बार फिर भोपाल का नाम बदलकर भोपाल करने की मांग की। जिस पर सीएम शिवराज ने कहा कि वे भोपाल का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजेंगे।

भोपाल का नाम बदलने का प्रस्ताव

भोपाल का नाम बदलने का प्रस्ताव

जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा जाएगा उन्होंने कहा कि इस संबंध में किन सरकार को पत्र लिखा जाएगा क्योंकि यह मैं अकेला नहीं कर सकता हूं। सूत्रों की मानें तो सीएम शिवराज सिंह चौहान इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखेंगे। अगर दोनों की सहमति मिल जाती है, तो इसके बाद सीएम भोपाल के नाम बदलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।

भोपाल

भोपाल "भोजपाल" होकर रहेगा : रामभद्राचार्य

सीएम के प्रस्ताव भेजने वाले बयान पर जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज ने अपनी कथा में कहा कि भोपाल "भोजपाल" होकर रहेगा। आप लोग चिंता मत करो। बता दे सीएम शिवराज ने भी ये बयान कथा सुना रहे श्रद्धालुओं की डिमांड पर दिया। ऐसे में एक बार फिर भोपाल के नाम बदलने की चर्चा शुरू हो गई है। इससे पहले भी भोपाल के नाम बदलने की चर्चा कई बार हो चुकी है। लेकिन हाल में जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज द्वारा अपनी कथा में बार-बार भोपाल के नाम बदलने की मांग पर अब इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

1360 कथा कर चुके है रामभद्राचार्य

1360 कथा कर चुके है रामभद्राचार्य

इससे पहले भोपाल के भेल दशहरा मैदान में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन के दौरान जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज ने बताया था कि अभी तक वे 1360 कथा कर चुके हैं। भोपाल में चल रही रामकथा उनकी 1361वीं है। जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गुरु हैं पंडित विरेंद्र शास्त्री निरोग नागपुर की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव द्वारा दी गई चुनौती के बाद से चर्चाओं में है।

युवाओं को सही दिशा और मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा : रामभद्राचार्य

युवाओं को सही दिशा और मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा : रामभद्राचार्य

जगत गुरू रामभद्राचार्य महाराज ने अपनी कथा के दौरान युवाओं को सही राह पर चलने के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि लव जिहाद के नाम पर हिंदू लड़कियों को फंसाया जा रहा है। युवाओं को सही दिशा और मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को राम के पथ पर चलने की जरूरत है। किसी को चेहरे से नहीं अपने चरित्र से प्रभावित करो।

पीओके दुनिया के नक्शे से समाप्त होना चाहिए : रामभद्राचार्य

पीओके दुनिया के नक्शे से समाप्त होना चाहिए : रामभद्राचार्य

रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि मैं जो कहता हूं पूरे दम से जिम्मेदारी के साथ कहता हूं और वह बात पूरी होती है। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि राम जन्म भूमि का फैसला हमारे पक्ष में आएगा। कश्मीर से धारा 370 हटाई जाएगी और हटी तीन तलाक खत्म हो गया। महाराज ने कहा कि पीओके दुनिया के नक्शे से समाप्त होना चाहिए, यह हमारा है और हम इसे लेकर रहेंगे। जिसको राष्ट्र की पूरी अखंडता चाहिए,वही हमारी कथा में आए। त्रेता युग में विश्वामित्र के बाद 1008 कुंडी गई अब हमने किया।

Recommended Video

      Ramcharitmanas पर Swami Prasad Mourya के बयान पर Shriram Bhadracharya ने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+