Bhopal News: आलोक शर्मा को लोकसभा चुनाव जिताने के लिए CM मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Bhopal Lok sabha News: भोपाल लोकसभा सीट पर शानदार जीत के लिए सीएम डॉ मोहन यादव ने आज कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा किबीजेपी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा ने यह उपलब्धि ऐसे ही हासिल नहीं की है। इसके पीछे पार्टी के कार्यकर्ताओं का संघर्ष है, उनकी मेहनत है।

भाजपा का कार्यकर्ता वह ताकत है, जिसके कारण पार्टी ने कई रिकार्ड बनाए और आगे भी बनाएगी। जब सामूहिक शक्तियां एकत्रित होती हैं तो रामराज्य की स्थापना होती है। कार्यकर्ताओं को रामायण एवं श्रीराम के जीवन से सीखना चाहिए कि किस तरह से भगवान श्रीराम ने अपनी सेना तैयार की और किस तरह उन्होंने रामराज्य की स्थापना की।

CM Mohan Yadav gave victory mantra to the workers to make Alok Sharma win the Lok Sabha elections

बात दे राजधानी में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लालघाटी के गुफा मंदिर स्थित मानष उद्यान में आयोजित उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन को पूर्व मंत्री व लोकसभा प्रभारी कमल पटेल एवं पार्टी प्रत्याशी आलोक शर्मा ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि रामायण सबने पढ़ी है और रामायण के कुछ घटनाक्रमों को याद करें तो देखेंगे कि रामजी का जीवन कितना उतार-चढ़ाव वाला रहा। उन्होंने कहा कि बड़ा कार्य करने के लिए सबको साथ लेकर चलना पड़ता है। श्रीराम का भी लक्ष्य बड़ा था और उन्होंने अपनी सेना भी बड़ी बनाई। भाजपा का लक्ष्य भी बड़ा है, इसलिए अपने कार्यकर्ताओं को जुटाते जाओ। भाजपा का कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से पार्टी और देश की सेवा करता है। पार्टी का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है।

CM Mohan Yadav gave victory mantra to the workers to make Alok Sharma win the Lok Sabha elections

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसका कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बनता है, प्रदेश का मुख्यमंत्री बनता है, कई उच्च पदों पर आसीन होता है। भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है और सभी कार्यकर्ताओं के कारण ही भारतीय जनता पार्टी है। आज हमारे देश के नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी एक सामान्य कार्यकर्ता थे, जिसके बाद वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने और अब देश के प्रधानमंत्री हैं। मैं भी एक सामान्य किसान मजदूर परिवार से राजनीति में आया और पार्टी ने मुझे भी मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी।

रिकार्ड मतों से जीत हासिल करनी है-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार भोपाल लोकसभा के पुराने सारे रिकार्डों को तोड़ते हुए रिकार्ड मतों से जीत हासिल करना है और हमारे प्रधानमंत्री के संकल्प अबकी बार-400 पार को पूरा करना है। उन्होंने कहा है कि इस बार मध्यप्रदेश के लिए भी एक संकल्प है अबकी बार-29 पार का, इसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है।

ये रहे उपस्थित-

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यार्थ अग्रवाल, पूर्व सांसद आलोक संजर, कैलाश मिश्रा, लोकसभा उत्तर विधानसभा संयोजक मनोज राठौर, पंकज चौकसे, राजेंद्र गुप्ता, विकास सोनी, महेश मकवाना, मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा, राजेश कन्नौजिया सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+