Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal News: सीएम मोहन यादव ने कोलार में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में किया रोड-शो

Bhopal News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार की शाम भोपाल के कोलार में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कोलार के सर्वधर्म शादी हॉल से सर्वधर्म पुल तक खुले रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन किया और पार्टी प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद मांगा।

रोड-शो में जनता का यह उत्साह विपक्ष के मनोबल को गिराएगा- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोड शो के समापन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भोपाल में जनता का उत्साह देखकर समझ में आ रहा है कि यह उत्साह विपक्ष के मनोबल को गिराएगा। आज भोपाल में ऐसा लग रहा है कि पूरा शहर सड़क पर आ गया है।

CM Mohan Yadav did a road show in support of BJP candidate Alok Sharma in Kolar

यह हमारे लोकतंत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। इस बार सभी को भारत को नंबर वन देश बनाने के लिए अपने घरों से निकलकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करना है। देश कह रहा है कि 'फिर एक बार, मोदी सरकार'।

मुख्यमंत्री के रोड-शो में गूंजे मोदी-मोदी और अबकी बार-400 पार के नारे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के रोड शो के दौरान यात्रा मार्ग की दोनों तरफ की सड़कें भगवामय हो गयीं। हाथों में कमल का प्रतीक थामे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्रीय जनता का अभिवादन किया। जनता ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत करने समूचे कोलार की जनता उमड़ पड़ी। समाज के हर वर्ग के पुरुष, महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे। सड़कों पर भगवा एवं हरे रंग के गुब्बारें भी बांधे गए थे। जगह-जगह मंच बनाकर रोड-शो का स्वागत किया गया। रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री को बड़ी माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। अनेक स्थानों पर स्थानीय महिलाओं व जनता ने आरती उतारी एवं आतिशबाजी की गई।

मुख्यमंत्री के साथ रथ पर सवार रहे

रथ पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा एवं विधायक रामेश्वर शर्मा भी सवार थे और जनता का अभिवादन कर रहे थे। रोड-शो में पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी भी शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+