Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ladli Behna: CM मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 19वीं किस्त खातों में डाली, जानिए किसे नहीं मिलेगा लाभ

Ladli Behna Yojana News: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश की 1.28 करोड़ महिलाओं के खाते में 1572 करोड़ रुपये की 19वीं किस्त का लाभ एक क्लिक से डाला।

यह राशि भोपाल के लाल परेड मैदान से ट्रांसफर की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 334 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी सिंगल क्लिक से डाल दी।

CM Mohan Yadav deposited the 19th installment of ladli behna yojana in the accounts

किसे नहीं मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ?

लाड़ली बहना योजना में कुछ पात्रताएं निर्धारित की गई हैं, जिनके आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाता है। जिन महिलाओं की आयु 60 साल से अधिक हो, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता है। इसके अलावा, अविवाहित महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता है।

ई-केवाईसी का अनिवार्यता:

लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी नहीं करवाई हैं, उन्हें 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। यह कदम योजना के लाभार्थियों की सही पहचान सुनिश्चित करने और पारदर्शिता को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

मंडला जिले की 1 लाख 99 हजार 435 पात्र महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर

जिले में इस कार्यक्रम का सीधा सजीव प्रसारण पीएम रानी दुर्गावती महाविद्यालय सभागार से किया गया, जहां जिले की 1 लाख 99 हजार 435 पात्र महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित की गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, प्रफुल्ल मिश्रा, सहायक संचालक रोहित बड़कुल, परियोजना अधिकारी कपिल तिवारी और सीडीपीओ महिला बाल विकास अनूप नामदेव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित होने के बाद महिला हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और योजना से मिलने वाली राशि से महिलाएं अपने जीवन को बेहतर बना सकेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस योजना की सफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की यह पहल महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने प्रदेश की सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने पर खुशी व्यक्त की और भविष्य में और योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+