सीएम चौहान बोले- 'मुझे माफ कर देना मैं मास्क पर सख्ती करवाऊंगा। मास्क नहीं पहनना सामाजिक अपराध है'
भोपाल, 15 अप्रैल। मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं आज जनता से अनुरोध करना चाहता हूं, मुझे माफ कर देना मैं मास्क पर सख्ती करवाऊंगा। मास्क नहीं पहनना सामाजिक अपराध है।

Recommended Video
मीडिया से बातचीत में शिवराज ने कहा कि आप अपने लिए नहीं,दूसरों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। अपनों की जिंदगी से खेल रहे हैं कृपया करके मत कीजिए। मैं मीडिया के माध्यम से निवेदन कर रहा हूं कोरोना कर्फ्यू लगाया है जनता ने। मैं गांव के भाई बहनों से कहना चाहता हूं वह खुद तय कर लें कि हमारे गांव में जनता कर्फ्यू है और बिना काम के बाहर नहीं जाएंगे। शिवराज ने कहा कि सब्जी भाजी जरूरी चीजें खरीदने के लिए कोई दो लोग तय कर दें, यह बहुत धैर्य और संयम का समय है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, परंतु बिना जनता के सक्रिय सहयोग के हम इस लड़ाई को नहीं जीत पाएंगे। कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए हर व्यक्ति को जागरूक करना आवश्यक है। हर व्यक्ति को यह समझना होगा कि मास्क लगाना, 2 गज की दूरी रखना, बार-बार हाथों को धोना तथा जब-तक कोरोना संक्रमण समाप्त नहीं हो जाता, तब-तक बिना आवश्यक काम के घर से बाहर न निकले।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ आक्सीजन की आपूर्ति के लिए सरकार हरस्तर पर प्रयास कर रही है। बुधवार को आपूर्ति 272 टन से बढ़कर 280 टन हो गई। उज्जैन, शिवपुरी, खंडवा और सिवनी में एयर कंसंट्रेटर यूूनिट लग गई हैं। मंदसौर, रतलाम, मुरैना और जबलपुर में भी तेजी से काम हो रहा है।
यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को दी। मरीज के चेहरे पर लगाई जाने वाली हवा से आक्सीजन खींचने वाली आक्सीजन कंसंट्रेटर यूनिट का इंतजाम भी कर रहे हैं। ये 180 मिल गई हैं। 16 अप्रैल को 750 और मिल जाएंगी। हमने दो हजार लेने के आदेश दिए हैं।
अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ये इंजेक्शन कहीं यदि जल्दी पहुंचाना है तो हवाई जहाज-हेलीकाप्टर खड़े हैं, उनसे भेजो। सरकारी अस्पतालों में अब रेमडेसिविर की कोई दिक्कत नहीं है लेकिन हमें निजी की भी चिंता है। इंजेक्शन की आपूूर्ति बढ़ाने के लिए कंपनियां ढूंढ रहे हैं और बात कर रहे हैं। जहां जितने इंजेक्शन मिलेंगे, मंगाकर आपूर्ति कराएंगे।












Click it and Unblock the Notifications