मध्य प्रदेश में 25 जुलाई से शुरू होंगी 11वीं व 12वीं की कक्षाएं
भोपाल, 14 जुलाई। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति नियंंत्रण में हैं। सरकार ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निपटने की भी पूरी तैयारी कर रखी है। यह कहना है सीएम शिवराज सिंह चौहान का।

सीएम चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण अस्त व्यस्त हुई जिंदगी फिर से पटरी पर लौटने लगी है। स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षाएं 25 जुलाई से 50 फीसदी संख्या के साथ शुरू कर दी जाएंगी।
कोरोना काल में प्रदेश भर के स्कूल पिछले साल से बंद है। अब कोरोना संक्रमण में काफी हद तक राहत मिल गई। विगत डेढ़ माह से चल रही अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान सिनेमाहॉल, मॉल समेत तमाम गतिविधियां पुन: शुरू हो चुकी हैं। अब प्रदेश में शिक्षण संस्थान भी पुन: खोलने की तैयारी है।
बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में घोषणा की है कि 25 व 26 जुलाई से 11वीं व 12वीं की कक्षाएं 50 फीसद क्षमता के साथ शुरू की जाएंगी। वहीं एक अगस्त से 50 फीसद विद्यार्थियों के साथ कॉलेज भी खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को अभिभावकों व विद्यार्थियों ने सराहा है।












Click it and Unblock the Notifications