Bhopal News: वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष, मामूली विवाद में बदमाश के बेटे ने युवक की चाकू से अंगुली काट दी

राजधानी भोपाल में बदमाशों के बीच वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष हो गया जिसमें बदमाश लल्लू रईस के बेटे ने एक युवक की चाकू से अंगुली काट दी।

Clash between two groups of miscreants in Ashoka Garden, Lallu Lallu Raees son absconding

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में वर्चस्व को लेकर बदमाश के बेटे ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक की तीन अंगुलियां कट गई। वहीं आरोपी के पिता का कहना है कि इस घटना के बाद घायल युवक के साथियों ने उसके घर पर फायरिंग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोली चलने का कोई साक्ष्य पुलिस को अब तक मिला नहीं है।

बताया जा रहा है कि अशोका गार्डन इलाके में शुक्रवार देर रात मामूली विवाद को लेकर बदमाश लल्लू रईस के लड़के ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक की अंगुली कट कर जमीन पर गिर गई। घटना के बाद जब पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, तो वह फरार हो गए।

आधी रात को बदमाश उल्लू रईस ने फरियादी पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। इस पर अब तक पुलिस को किसी तरह की कोई सबूत नहीं मिले है। जबकि पुलिस ने हमले में युवक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक अनस कुरैशी पुत्र छोटे कुरेशी 24 साल का है और ऐशबाग में रहता है। वे बकरा पालन का काम करता है। अनस के पिता भाई और चाचा सभी का अपराधिक रिकॉर्ड है। बीती रात में चाय पीने के लिए नवाब होटल पहुंचा था जहां उसका लल्लू रईस के लड़के अमरान से जगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद अरमान और उसके साथी अयान, समीर, तौकीर और जुबेर ने अनस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान को बंद कराते हुए वहां से सभी को बता दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+