Bhopal Weather News: झमाझम बारिश से शहर हुआ तरबतर, 3 डिग्री लुढ़का पारा, जारी रहेगी बूंदाबांदी

Bhopal News: मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मानसून रिटर्न ने प्रदेश के किसानों के लिए संजीवनी का काम किया है। 2 दिन से हो रही झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया है। इससे शहर का पर 3 डिग्री लुढ़क गया है। बारिश का यह दौर जारी रहेगा। शहर में बारिश इस सीजन में अभी तक 35% कम हुई है। अगस्त भली सुख गया था लेकिन सितंबर के आते ही मौसम बदल गया है। शहर में अभी तक औसतन 326 मिनी की तुलना में सिर्फ 112.01 मिमी. बारिश ही दर्ज की गई है। 24 घंटे में शहर में 23.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

मानसून ट्रफ के पुनः सक्रिय होने से अच्छी बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में कल रात भर भी शहर में रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रहीं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य प्रदेश में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना रहने के साथ ही मानसून द्रोणिका भी रायसेन से होकर गुजर रही है इस वजह से राजधानी भोपाल और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है।

City drenched due to heavy rain, mercury dropped by 3 degrees, drizzle will continue: Weather News:

इधर शनिवारको शाम 4:30 बजे तक शहर का अधिकतम तापमान 29.02 डिग्री दर्ज किया गया था। जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ वेद सिंह ने बताया कि अभी राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 16 सितंबर तक यह सिस्टम बना रहेगा। छत्तीसगढ़ पर बने चक्रवात के विदर्भ से होकर दक्षिणी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के कारण किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। अगस्त के सूखे के कारण सोयाबीन और धन और मक्का की फसल को खासा नुकसान हुआ था। किसान लगातार पूजा अर्चना के जरिए बारिश होने की कामना कर रहे थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी महाकाल मंदिर जाकर बारिश के लिए पूजन-अर्चन किया था। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में धार इंदौर खरगोन अलीराजपुर बालाघाट टीकमगढ़ और देवास जिले में भारी बारिश और गरज- चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+