बच्चों ने आर्डर मिलने के बाद किया ट्रैक्टर चोरी, ₹1 लाख में किसान को बेचा, पुलिस ने CCTV की मदद से खोजा
भोपाल में नाबालिग बच्चों ने आर्डर मिलने के बाद ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बागसेवनिया इलाके से ट्रैक्टर चोरी करने बाद दोनों नाबालिगों ने गांव में झाड़ियों के बीच उसे छुपा दिया था।
राजधानी भोपाल में ट्रैक्टर चोरी करने का अनोखा मामला सामने आया है। जहां नाबालिग बच्चों ने आर्डर मिलने के बाद ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। भोपाल के बागसेवनिया इलाके में दो नाबालिगों ने ट्रैक्टर चोरी का ऑर्डर मिलने के बाद उसे चुराकर गांव में झाड़ियों के बीच छुपा दिया था। पुलिस ने ट्रैक्टर के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिस कंपनी में ट्रैक्टर लगा हुआ था, दोनों नाबालिग आरोपी उसी कंपनी में काम करते थे। आखिर पुलिस और 40 घंटे में कैसे किया ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलासा जानिए पूरी खबर को विस्तार से.......

मंदिर के सामने खड़ा किया था ट्रैक्टर
बागसेवनिया थाना थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी की रात 10:30 बजे बागसेवनिया के रहने वाले रामेश्वर जटिया का ट्रैक्टर चोरी हो गया था। रामेश्वर ने अपनी ट्रैक्टर चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी उन्होंने बताया कि बर्फानी धाम बागसेवनिया में गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी कार्य कर रही है। उसी कंपनी में मैंने अपना ट्रैक्टर लगा रखा था। 22 जनवरी की रात 7:30 बजे काम खत्म करके ट्रैक्टर को कंप्रेसर मशीन के साथ शंकराचार्य नगर में एक मंदिर के सामने खड़ा कर दिया था उसके बाद मैं अपने घर चला गया था 23 जनवरी को सुबह 8:30 बजे देखा तो ट्रैक्टर नहीं था।

48 घंटे में किया ट्रैक्टर बरामद
भोपाल बागसेवनिया थाना की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर चोरी की घटना को मात्र 48 घंटे में ही सॉल्व कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले जो ट्रैक्टर ले जाते हुए 3 संदिग्ध दिखे। पुलिस ने 48 घंटे में ट्रैक्टर बरामद कर ग्राम हरिपुरा आदमपुर छावनी बिलखिरिया के रहने वाले आरोपी अब्दुल अजीम मंसूरी (22 वर्षीय) पुत्र सतीश मंसूरी और दो 14 और 17 साल के नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। दोनों नाबालिग थिंग गैस पाइपलाइन कंपनी में काम करते हैं।

किसान को दी ट्रैक्टर की जरूरत
थाना प्रभारी संजीव चौक से ने बताया कि अब्दुल अजीम मंसूरी को खेती करने के लिए ट्रैक्टर की जरूरत थी इस पर नाबालिग ने अजीम कहा कि चाचा चिंता मत करो हम तुम्हें ₹1 लाख में ट्रैक्टर ला कर देंगे। इसके बाद अब्दुल अजीम मंसूरी को गांव से बुलाकर ट्रैक्टर चोरी करके तीनों फरार हो गए पुलिस से बचने तीनों ने गांव में सड़क किनारे ट्रैक्टर झाड़ियों में छिपा दिया था।

CCTV की मदद से पुलिस ने चोरों को पकड़ा
बागसेवनिया थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले इसमें तीन लोग लाल रंग का ट्रैक्टर ले जाते हुए दिखे। जिस रास्ते पर ट्रैक्टर को ले जा रहे थे, वहां के कैमरे और तकनीकी संसाधनों की मदद से और स्थानीय लोगों से पूछताछ में तीनों आरोपियों का पता चला। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने चोरी करने की बात कबूल ली। इसके निशाने पर पुलिस ने ट्रैक्टर और कंप्रेशर मशीन को जप्त कर लिया।
Recommended Video
-
MP Ladli Behna Yojana के 35वीं किस्त का पैसा आपके खाते में कब आएगा? क्या इस बार बढ़ेगी राशि? -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications