राहुल गांधी को राजनीति की जानकारी नहीं, वह गांधी-नेहरू परिवार के सबसे कमजोर व अहंकारी नेता: CM शिवराज
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की सदस्यता वाले मामले को लेकर कांग्रेस और स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर निशाना साधा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को न तो राजनीति की जानकारी है और ना ही राष्ट्रनीति की। वह गांधी-नेहरू परिवार के सबसे कमजोर, असफल, गैर जिम्मेदार और अहंकारी नेता हैं। उन्होंने कहा कि अहंकार में डूबे राहुल गांधी जी अलग-अलग वर्गों तथा जातियों का अपमान करते हैं। कांग्रेस ने यदि पिछड़ों से टकराने की कोशिश की तो एक दिन कांग्रेस के अस्तित्व ही चला जाएगा।
बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समत्व भवन में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी पर भी तंज कसा। सीएम शिवराज ने कहा कि स्व राजीव गांधी ने शाहबानो प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कैसे पलटा, सीताराम केसरी जैसे नेता का अंतिम समय कैसा तिरस्कार किया, यह सारा देश जानता है। ऐसे में हम राहुल गांधी जी से अपेक्षा भी नहीं कर सकते कि वह न्यायिक व्यवस्था या पिछड़े वर्ग का सम्मान करेंगे।
सीएम शिवराज ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या राहुल गांधी का ओबीसी वर्ग पर दिया गया बयान सही है? क्या कांग्रेस उसे उचित मानती है और उससे सहमत है?
Recommended Video
इससे पहले सीएम शिवराज ने कहा था कि मैं हमेशा कहता हूं कि राहुल गांधी गैर जिम्मेदार हैं। वो अपरिपक्व है पर अपरिपक्व ही नहीं, वह अमर्यादित भी हैं, कहीं भी कुछ भी कह देते हैं। उनके बयान उठाकर देख लीजिए। एक नहीं अनेक बयान ऐसे हैं। चौकीदार चोर है। हर किसी को चोर कह दो। इतने बड़े नेता अपने आप को मानते हैं, यह सब कोई शोभा देता है क्या उनके लिए। जो इंकार गांधी परिवार का है कि हम तो सर्वश्रेष्ठ हैं, उसे बदलना चाहिए हम किसी को भी कुछ बोल सकते हैं। राजाओ जैसा व्यवहार यह करते हैं। इस सजा ने सिद्ध कर दिया कि लोकतंत्र में कानून के ऊपर कोई नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications