Bhopal News: छोला थाने का पुलिस कर्मी संतोष डांगी ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bhopal News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लोकायुक्त में कार्रवाई करते हुए भोपाल के छोले थाने के पुलिस कर्मी को ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बता दे विदिशा रोड भानपुर के रहने वाले हेमंत कुमार आर्य पिता सुखलाल आर्य ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि छोला थाने में पदस्थ उप निरीक्षक संतोष डांगी झूठी शिकायत को लेकर ₹50,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था। लोकायुक्त में शिकायत करने के बाद पुलिस ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक को ₹10000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया।

Chhola police sub-inspector Santosh Dangi arrested red handed while taking bribe of ₹ 10000

क्या है पूरा मामला

लोकायुक्त में पदस्थ डीएसपी संजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी हेमंत कुमार आर्य द्वारा 8 फरवरी 2024 को शिकायत की गई थी कि उसके द्वारा कियोस्क का संचालन किया जाता है। जिसे उसने जून 2023 में बंद कर दिया था। लेकिन जगदीश शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने छोला थाने में आवेदक के विरोध शिकायत की थी।

इसी शिकायत को लेकर छोला थाने पर सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह ने फरियादी को बुलाकर रसीद दिखाई जिस पर आवेदक के सील और हस्ताक्षर नहीं थे। मामले को रफा-दफा करने के लिए थाने के सहायक उप निरीक्षक संतोष डांगी द्वारा₹50000 की रिश्वत की मांग की गई।

Chhola police sub-inspector Santosh Dangi arrest red handed while taking bribe of ₹ 10000

आज 10 फरवरी 2024 को सहायक उप निरीक्षक संतोष डांगी थाना छोला ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर ट्रैप की कार्रवाई जारी है टीम का नेतृत्व डीएसपी संजय शुक्ला द्वारा किया जा रहा है। टीम में डीएसपी वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक उमा कुशवाह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, आरक्षक संदीप, अवध कार्रवाई में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+