विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ₹5 लाख 40 हजार की ठगी

राजधानी भोपाल में लगातार जालसाजी और ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां पर विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से ₹5 लाख 40 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। कंसलटेंट ने उन्हें विदेश तो भेज दिया लेकिन नौकरी नहीं लगा सका वे छे महीने विदेश में काम करने के बाद लौटे और एमपी नगर थाने में धोखाधड़ी और ठगी की शिकायत दर्ज करवाई पुलिस ने जांच के बाद कंसलटेंसी चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एमपी नगर के थाना प्रभारी सुधीर अर्जरिया ने बताया कि पदमा नगर ऐशबाग के रहने वाले मनीष वर्मा की अशोका गार्डन के रहने वाले मनीषा आवरे से दोस्ती थी। आवारे एमपी नगर जोन 2 में कंसल्टेंसी का ऑफिस चलाता है। मनीष वर्मा ने नौकरी के लिए विदेश जाने की इच्छा जाहिर की थी। आवारे द्वारा मनीष को 24 नवंबर 2021 को विजिट वीजा पर पेरिस फ्रांस के रास्ते विला द सरवेरा शहर पुर्तगाल भेजा गया। जहां मनीष आवारे द्वारा उसकी नौकरी नहीं लगवाई गई। मनीष ने खुद जब सर्च कर 6 महीने नौकरी की अप्रैल 2022 में भोपाल आने के बाद मनीष ने आवारा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। आवारे ने अलग-अलग समय में विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे ₹5 लाख 40 हजार लिए थे। पुलिस ने जांच के बाद मनीषा आवारे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
मनीष वर्मा ने पुलिस को बताया कि वे कई महीने तक वे विदेश में अपने लिए नौकरी तलाशते रहे। इस बीच उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। जैसे तैसे उन्होंने विदेश में 6 महीने काम कर पैसे खट्टा किए और भारत लौटे। इसके बाद उन्होंने पुलिस में आरोपी के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज करवाई है।












Click it and Unblock the Notifications