मंत्री बनने वाले चैतन्य कश्यप अकेले ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने आजतक नहीं लिया वेतन, फिर भी हैं करोड़पति
MP Cabinet expansion: मोहन यादव कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने वाले चैतन्य काश्यप अकेले ऐसे विधायक है, जिन्होंने विधायक के तौर पर मिलने वाला वेतन आज तक नहीं लिया, जबकि वे तीन बार के विधायक हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा सहित अन्य दलों में ऐसे में अकेले जनप्रतिनिधि हैं।
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की नेतृत्व वाली सरकार में चैतन्य काश्यप को मंत्री बनाया गया इसके अलावा कुल 28 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। 18 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, जबकि 6 विधायकों ने राज्य मंत्री पद की ओर चार विधायकों ने राज मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्य मंत्री की शपथ लेने वाले चैतन्य कश्यप करीब 294 करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक है।

चैतन्य कश्यप साल 2002 से लेकर 2013 तक बीजेपी में कई पदों पर रहे जिसमें एनजीओ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक और पार्टी प्रदेश के कोषाध्यक्ष सपद शामिल हैं। इसके बाद साल 2013 में उन्हें उज्जैन की रतलाम सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया। उस वक्त पूर्व गहमंत्री हिम्मत कोठारी की टिकट काटकर उन्हें मौका दिया गया था। तब से लेकर अब तक वे लगातार तीन से बार से इस सीट पर जीत हासिल कर रहे हैं।
लगातार चुनाव जीत रहे काश्यप
रतलाम जिले से विधायक चैतन्य काश्यप विधायक के रूप में मिलने वाली सुविधा, वेतन और भत्ते आदि का त्याग कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपने दो कार्यकाल में विधायक के रूप में किसी तरह की कोई सुविधा नहीं ली है। चैतन्य काश्यप सालाना 47 लाख रुपए कमाते हैं। वहीं उनकी पत्नी नीता कश्यप की आमदनी साल 2022 और 23 में 68 रुपए बताई गई है। चैतन्य काश्यप रतलाम से विधायक है तो वहीं काश्यप सत्ता और संगठन के अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। चैतन्य काश्यप को 2013 में बीजेपी ने रतलाम सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। इसके बाद में लगातार चुनाव जीतते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications